फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   market decorated for christmas

क्रिसमस की तैयारियों के लिए सजा बाजार, उपहारों की बहार

Wed, 18 Dec 2019 03:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 03:35 AM IST
विज्ञापन
market decorated for christmas
क्रिसमस पर सजने लगे बाजार - फोटो : अमर उजाला।

महानगर में क्रिसमस के स्वागत की तैयारियां पूरे उत्साह से चल रही हैं। चंद दिन शेष रह जाने की वजह से महानगर के बाजार क्रिसमस के रंग में रंग चुके हैं। बाजार में क्रिसमस ट्री, डेकोरेटिव वस्तुएं और ढेर सारे गिफ्टस की भरमार हो गई है। सांता क्लाज की ड्रेस और मुखौटे बच्चों की पहली पसंद बनी है।

विज्ञापन


क्रिसमस के त्योहार को सभी धर्मों के लोग पूरे उत्साह से मनाते है। वह उपहार खरीदते है और घरों को सजाने के लिए सजावटी वस्तुएं खरीदते हैं। ऐसे में बाजार भी क्रिसमस पर्व को लेकर तैयार हो गया है। महानगर के सदर बाजार, मानिक चौक, सीपरी की कई दुकानों पर सांता क्लाज के टॉय, स्टार्स, बॉल्स, गिफ्ट से सजे क्रिसमस ट्री, प्रभु यीशु के जन्म की आकर्षक तस्वीरें, ग्रीटिंग कार्डस मौजूद है। सदर बाजार के व्यापारी अमित के अनुसार बाजार हर साल की तरह अच्छा चल रहा है। बच्चों व युवाओं में सांता क्लाज की ड्रेस और मुखौटे खासे पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कई रंगों में है ट्री
बाजार में ग्रीन क्रिसमस ट्री के अलावा सुनहरा व सफेद क्रिसमस ट्री भी मौजूद है। जिन्हें छोटी - छोटी घंटियों, बॉल्स, गिफ्ट से आकर्षक सजाया गया है। क्रिसमस ट्री कई साइजों में है, जो एक फिट से लेकर 5 फीट तक के हैं, जिनकी बिक्री रेंज 150 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीत की मधुर धुने सुना रहे है टॉय
समूचे विश्व में क्रिसमस पर्व का मुख्य आकर्षण सांता क्लाज रहता है, जो बच्चों के लिए हमेशा आकर्षण रहा है। बाजारों में सांता क्लाज के कई टॉय है, जो एक फीट से लेकर 6 फीट तक में है। इनमें सेक्सोफोन व गिटार से मधुर स्वर बिखरते इलेक्ट्रिकल सांता क्लाज, एयर सांता क्लॉज मुख्य है। खास बात यह है कि रेड और व्हाइट ड्रेस के अलावा सुनहरे ड्रेस में भी सांता क्लाज के टॉय है। इसके अलावा सांता क्लाज के मुखौटे और ड्रेस भी कई नए लुक में हैं। सांता क्लाज के टॉय 100 रुपये से 12 हजार रुपये तक में है।


ग्रीटिंग कार्ड, कैंडल सेट भी है आकर्षक
प्रभु यीशु के जन्म अवसर की झांकियों वाली तस्वीरे, ग्रीटिंग्स कार्डस, कैंडल सेट, गिफ्ट बाक्स, हैंगिंग ब्रेसलेट, स्टार्स सहित कई उपहार बाजार में है। इसके अलावा क्रिसमस के क, चाकलेट, एपल व चीज फ्लेवर में कई मोहक डिजाइनों वाले केक भी क्रिसमस त्योहार के लिए बाजार में उपलब्ध है। इसके अलावा त्योहार को खास बनाने के लिए कई नई वस्तुएं बाजार में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed