फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   many type pots in market

धनतेरस पर बाजार में दो हजार किस्म के बर्तन

Thu, 24 Oct 2019 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
many type pots in market
दीपावली पर सजे बाजार में खूब हुई बर्तनों की खरीदारी । अमर उजाला
धनतेरस पर बाजार में दो हजार किस्म के बर्तन
विज्ञापन

झांसी। धनतेरस को देखते हुए बर्तन बाजार सजने शुरू हो गए। बाजार में दो हजार से अधिक किस्म के बर्तन मौजूद हैं। इनमें स्टील केअलावा चांदी, पीतल, तांबे, एल्युमीनियम एवं नॉन स्टिक बर्तन खास तौर पर शामिल हैं। स्टील के बाद सबसे अधिक मांग नॉनस्टिक बर्तनों की है। बाजार की मांग का फायदा उठाने के लिए तमाम नामी ब्रांड ने नए डिजाइन के खूबसूरत बर्तन उतारे हैं। व्यवसायियों को इस धनतेरस से कारोबार में चमक आने की उम्मीद है।
पर्व की प्रचलित मान्यता में धनतेरस पर नई वस्तुएं खरीदने का चलन है। अधिकांश लोग इस मौके पर नए बर्तन खरीदने को तरजीह देते हैं। इसको देखते हुए बाजार में हलचल शुरू हो गई है। मथुरा, आगरा, मुरादाबाद, हाथरस से स्टील, पीतल, तांबे एवं एल्युमीनिएम के बर्तन मंगवाए गए हैं। मानिक चौक के बर्तन कारोबारियों के मुताबिक दो हजार से अधिक किस्म के बर्तन बाजार में मौजूद हैं। गिलास, कटोरी, थाली, प्लेट, डिनर सेट, डोंगा, कूकर, कड़ाही, भगोना, केतली समेत अन्य बर्तनों की अलग-अलग किस्म एवं डिजाइन में बाजार में मौजूद हैं। पानी रखने वाले कई डिजाइन के खूबसूरत जग भी मंगवाए गए हैं। इनकी भी काफी अधिक मांग है।
विज्ञापन

स्टील के बाद सबसे अधिक नानस्टिक बर्तनों की मांग है। नान स्टिक कूकर, कड़ाही, तावा का बड़ा स्टाक मंगवाया गया है। इन बर्तनों की कीमत 350 रुपये से दो हजार रुपये तक है हालांकि अभी भी बाजार में स्टील के बर्तनों का ही दबदबा है। कारोबारी प्रमोद कुमार का कहना है सस्ता एवं टिकाऊ होने के नाते ग्राहक सबसे अधिक स्टील के बर्तन पंसद करते हैं, इसलिए इनको मंगवाया गया है। स्टील के गिलास वजन के हिसाब से 25 रुपये से 80 रुपये तक में हैं। चम्मचों की ही एक दर्जन से अधिक डिजाइन बाजार में मौजूद है। गिफ्ट आइटम के तौर पर नए अंदाज में डिनर सेट भी पेश किए गए हैं। इनकी कीमत 2,500 रुपए से 15,000 के बीच है। पीतल के बर्तनों की भी काफी खरीददारी होती है। तांबे के बर्तन में पानी पीने के चलन को देखते हुए खूबसूरत सुराहियां भी बिक्री के लिए मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कारोबारी रमेश चंद्र के मुताबिक तांबे और जस्ते से मिलकर बनी धातु (फूल ) के बर्तन काफी महंगा होने की वजह से चलन से करीब बाहर हो चुके हैं, लेकिन शगुन होने के नाते इनकी भी खरीददारी होती है। दुकानों में इन बर्तनों का भी स्टॉक रखा गया है। इसी तरह चलन से करीब बाहर हो एल्युमीनियम के बर्तन भी उपलब्ध कराए गए हैं। मानिक बाजार के कारोबारियों का कहना है बर्तनों के दाम में कुछ उछाल आया है, लेकिन त्योहारी सीजन में कारोबार में चाल की उम्मीद है।

अत्याधुनिक रसोई उपकरणों की भी धूम
झांसी। धनतेरस के दौरान मॉड्यूलर किचन, चिमनी, इंडेक्शन, स्टोव जैसे आधुनिक किचन उपकरणों की भी मांग बढ़ जाती है। सीपरी बाजार, टंडन रोड स्थित प्रतिष्ठान के अमन नगरिया के मुताबिक इस बीच काफी तेजी से परंपरागत किचन की जगह मॉड्यूलर किचन की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है। धनतेरस के मौके पर भी तमाम सारे लोग अत्याधुनिक किचन उपकरणों को खरीदने को तरजीह देते हैं। इसको देखते हुए तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed