फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Many transfer damage now will be test workshop

खूब फुंके ट्रांसफार्मर, अब झांसी वर्कशॉप की होगी जांच

Tue, 11 Aug 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Many transfer damage now will be test workshop
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : REPORTERS
झांसी। मंडल में लगातार ट्रांसफार्मरों के फुंकने और समय से न बदले जाने की शिकायतों को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने गंभीरता से लिया है। सोमवार को झांसी, कानपुर और चित्रकूट मंडल में विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के दौरान ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने झांसी वर्कशॉप की जांच के निर्देश दिए। साथ ही गलत बिलिंग को लेकर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान हुई समीक्षा बैठक में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि गलत रीडिंग पर बिलिंग के मामलों की जांच कराई जाए। जिन जिलों में शटडाउन के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई है, वहां अतिरिक्त समय में बिजली देकर रोस्टर का पालन कराया जाए।
विज्ञापन

ऊर्जामंत्री ने कहा कि सस्ती और सुलभ बिजली के लिए लाइन लॉस को 15% से नीचे लाना होगा। विभाग ने हर जिले में 60-60 फीडर निगरानी हेतु चुने हैं, सांसद और विधायक भी 10-10 फीडरों की निगरानी का जिम्मा लें। उन्होंने कानपुर देहात, कानपुर, कन्नौज, औरैया, झांसी, चित्रकूट, ललितपुर और बांदा में गलत बिलिंग व टेबल बिलिंग की शिकायतों की जांच के निर्देश दिए। तीनों ही मंडलों में ट्रांसफार्मर फुंकने व समय से न बदलने की शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झांसी और बांदा मंडल में एमडी जांच करा लें। कहीं भी दो बार से ज्यादा ट्रांसफार्मर फुंका है तो उसकी अलग से जांच करवाकर जवाबदेही तय की जाए।लगातार ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत पर ऊर्जा मंत्री ने झांसी वर्कशॉप की जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि झांसी समेत अन्य जनपदों में जहां भी ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव लंबित हैं सभी को अनुमोदित करवा लें। कन्नौज, इटावा, कानपुर देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, चित्रकूट और बांदा में सौभाग्य के कार्यों की शिकायत पर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायतों को सुने, 1912 की शिकायतों और टेलीफोन पर आने वाली शिकायतों को भी तेजी से निस्तारित करें। वीडियो कांफ्रेंसिंग में कानपुर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, झांसी, जालौन, ललितपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा के सांसद, मंत्री और विधायक समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed