फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Many New new Medicine Brand in marcket

कोरोना काल में दवाओं के नए-नए ब्रांडों की भरमार

Fri, 27 Nov 2020 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Many New new Medicine Brand in marcket
झांसी। कोरोना वायरस के दौर में ज्यादा खपत वाली दवाओं के ब्रांडों की मार्केट में बौछार हो गई है। खांसी, जुकाम, बुखार, एंटीबायोटिक, प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं के ब्रांड में 30 फीसदी तक इजाफा हो गया है। वहीं, जिन ब्रांडों की दवाएं कम बिकती थीं, उनकी भी खूब खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते हल्की सी खांसी, जुकाम और बुखार में लोग दवाएं खरीदने से नहीं हिचक रहे हैं। इसके अलावा लोगों ने घरों पर भी दवाइयों का बॉक्स बना रखा है। इसमें पैरासिटामोल, एजिथ्रोमाइसिन, विटामिन सी, आइवरमेक्टिन, लिवोसिट्राजिन, जिंक 50 एमजी समेत कई प्रमुख दवाओं को खरीदकर रखा हुआ है। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी लोग दवाओं का खूब सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन

खपत बढ़ती देख कई दवा कंपनियों ने विभिन्न बीमारियों, इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए नए-नए ब्रांड की दवाएं मार्केट में उतार दी हैं। दवाओं की अच्छी बिक्री होने की वजह से दवा कंपनियों का खूब मुनाफा भी हो रहा है। वहीं, कुछ ऐसे ब्रांड जिनकी दवाएं बिकती नहीं थीं, उनकी भी दुकान चल पड़ी है। दवा विक्रेता अंकुर पस्तोर ने बताया कि बाजार में 30 फीसदी नए ब्रांड आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विटामिन, जिंक मिश्रण की नई दवा आई
इन दिनों में बाजार में विटामिन और जिंक के मिश्रण की दवाएं भी आ गई है, जिसकी लोगों द्वारा खरीदारी की जा रही है। मिश्रण में विटामिन सी, विटामिन डी और जिंक 50 एमजी है। ऐसे में लोगों को अलग-अलग दवाएं खाने की जरूरत नहीं है।

कोरोना के दौर में उपयोग की जाने वाली मुख्य दवाओं के 30 फीसदी तक नए ब्रांड मार्केट में आ गए हैं। मार्केट में पर्याप्त मात्रा में वायरल, एंटीबायोटिक, विटामिन, जिंक, आइवरमेक्टिन समेत विभिन्न दवाएं उपलब्ध हैं। - राजेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष, केमिस्ट एसोसिएशन झांसी।
ये हैं प्रमुख दवाएं व दरें
दवा टैबलेट थोक दाम फुटकर दाम
लिम्सी 15 16.38 22.39
क्रोसीन 20 15.17 20.38
बीकासूल जेड 20 31.34 41.79
एजिलाइड 500 5 84.92 118.89
माइक्रोडोक्स एलबी 10 49.64 69.50
एचसीक्यूएस 200 10 70.50 84.00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed