फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   many devlopment in city, eight compnies prasantation

शहर में हाेंगे विकास कार्य, आठ कंपनियों ने दी प्रस्तुति

Thu, 07 Nov 2019 01:48 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 07 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
many devlopment in city, eight compnies prasantation
नगर में होने वाले विकास कार्यों के डिजाइनों को स्क्रीन पर देखते। - फोटो : अमर उजाला

झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा शहर में कई विकास कार्यों की योजनाओं को तैयार किया था। जेडीए बोर्ड की बैठक में सभी कार्यों पर अंतिम मुहर भी लग गई थी। बुधवार को विकास कार्यों के डिजाइन, एस्टीमेट व डीपीआर को तैयार करने के लिए जेडीए में आठ एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने अपने कार्य की प्रस्तुति दी। अब सर्वाधिक अंक पाने वाली एजेंसी को कार्य करने जिम्मा दिया जाएगा।

विज्ञापन


झांसी विकास प्राधिकरण ने राजकीय उद्यान नारायण बाग के उच्चीकरण, दुर्ग की तलहटी में हेरिटेज कॉरिडोर व पार्क, बेतवा विहार में चार मंजिला आवासीय कॉलोनी के साथ ही बेतवा विहार कॉलोनी में ही जेडीए का नया दफ्तर को बनाने की योजना को तैयार किया था।
विज्ञापन


योजना को धरातल पर उतारने के लिए जेडीए ने निजी एजेंसियों को आमंत्रित किया था। बुधवार को झांसी विकास प्राधिकरण कार्यालय में आठ एजेंसियों ने अपने कार्य करने की क्षमता के साथ ही भवनों व पार्क को बनाने के डिजाइन की प्रस्तुती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसियों के अनुभव, कार्य करने की क्षमता के साथ ही मूल्यों के आधार पर नंबर दिए जाएंगे। सर्वाधिक अंक पाने वाली एजेंसी को कार्य करने जिम्मा दिया जाएगा।इस दौरान जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित, सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा, सहायक नगर नियोजक जितेंद्र सिंह के साथ ही सभी अवर अभियंता मौजूद रहे।


इनका कहना है
आठ एजेंसियों ने कार्य करने की प्रस्तुति दी है। सबसे अच्छा कार्य करने वाली कंपनी को कार्य करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। डीपीआर, डिजाइन व एस्टीमेट को तैयार कर टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया होने के बाद ही निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा।
सर्वेश कुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed