फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi News : Many big businessmen of the city went underground after income tax raids

Jhansi News : आयकर छापों के बाद भूमिगत हुए शहर के कई बड़े कारोबारी, व्यापारियों में हड़कंप

Fri, 05 Aug 2022 02:32 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2022 02:32 AM IST
सार

Jhansi News : आयकर विभाग की टीमों ने बुधवार की सुबह अचानक शहर के बिल्डरों के घर, ऑफिस व प्रतिष्ठानों पर धावा बोल दिया था। पड़ताल दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रही। आईटी की इस बड़ी कार्रवाई की भनक लगते ही शहर के अन्य बड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया था।

विज्ञापन
Jhansi News : Many big businessmen of the city went underground after income tax raids
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिल्डरों के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी से शहर के अन्य बड़े कारोबारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। किसी भी तरह की कार्रवाई से बचने के लिए कई कारोबारी भूमिगत हो गए हैं। वे अपने साथ इनकम और प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज भी ले गए हैं।

विज्ञापन


आयकर विभाग की टीमों ने बुधवार की सुबह अचानक शहर के बिल्डरों के घर, ऑफिस व प्रतिष्ठानों पर धावा बोल दिया था। पड़ताल दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रही। आईटी की इस बड़ी कार्रवाई की भनक लगते ही शहर के अन्य बड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन


इसके साथ ही कारोबारियों ने अपने घर व ऑफिसों से इनकम से जुड़े दस्तावेजों को समेटना शुरू कर दिया था। इसके बाद वे गायब हो गए। यहां तक कि वे मोबाइल कॉल भी रिसीव नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ने तो मोबाइल फोन ही बंद कर रखे हैं। इसके अलावा जिन बिल्डरों के यहां छापेमारी हुई है, उनके नजदीकी भी फोन रिसीव करने से बच रहे हैं। उन्हें मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगे होने का डर सता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed