{"_id":"632b659964f494549d49df81","slug":"mansooni-seasion-damage-13-carore-road-jhansi-news-jhs2292805119","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में बरसात.. अभी तक 13 करोड़ की सड़कें और पुल-पुलिया का सत्यानाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में बरसात.. अभी तक 13 करोड़ की सड़कें और पुल-पुलिया का सत्यानाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। इस बार का मानसूनी सीजन जनपद की सड़कों, पुल-पुलिया और रपटों पर काफी भारी पड़ा। सरकारी विभाग के अलग-अलग आंकड़ों के मुताबिक जनपद की कुल डेढ़ दर्जन सड़क, समेत 8 संपर्क मार्ग, 11 रपटे एवं पुल-पुलियों को बारिश से नुकसान हुआ है। अनुमान के मुताबिक इनकी मरम्मत पर अब करीब 13 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च करनी होगी। सबसे अधिक नुकसान पीडब्ल्यूडी एवं सिंचाई विभाग को हुआ है।
इस बार झांसी मंडल समेत आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश हुई। डेढ़ महीने तक नदियों में पानी उफनाता रहा। तेज बहाव के चलते गांवों में बने रपटे और पुल-पुलियों को काफी नुकसान हुआ। बेतवा, धसान, पहुंज नदी के किनारे गांवों में बने पुल-पुलियों की हालात खराब हो गई। पानी के तेज बहाव में पिलर हिल गए। काफी दिनों तक पानी में डूबे रहने से कई जगहों पर रपटों की भी दुबारा मरम्मत कराने की जरूरत पड़ गई। नोडल अधिशासी अभियंता उमेश कुमार का कहना है बारिश के बाद सभी पुल-पुलियों का सर्वे होता है। यह कराया जा रहा है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद मरम्मत कार्य होगा। वहीं, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा का कहना है कि बारिश में जिन सड़कों को अधिक नुकसान हुआ, उनके लिए प्रस्ताव बनाया जाएगा।
इन सड़कों की हालत हुई खराब
- बड़ागांव ब्लॉक में गऊमऊ सड़क पांच किलोमीटर की
- रक्सा-राजापुर मार्ग पांच आठ किलोमीटर
- राजगढ़-बेदौरा मार्ग 18 किलोमीटर
- मोंठ- समथर मार्ग
- टहरौली- सुजवनपुर संपर्क मार्ग
-झांसी-ललितपुर मार्ग
खराब हो गई इन रपटोें की हालत
- अंजनी माता मंदिर के सुखनई नदी पर बना रपटा
- रानीपुर में लुहर गांव से सुखनई नदी से पहुंचने का रास्ता
- बेतवा, धसान नदी के आसपास के गांवों के दो दर्जन से अधिक रपटे
इन पुल-पुलियों की दशा खराब
शाहजहांपुर में कनमोर, अमरा, अटरिया आदि पर बनी पुलिया
बरुआसागर-मुरारी के बीच पहुंज नदी पर सेतु पहुंच मार्ग
नगर निगम की ओर से सड़कों की हालत खराब
बारिश से महानगर की सड़कों की हालत भी खस्ता हो गई। पाइप लाइन डालने के बाद खोद कर छोड़ दी गई यह सड़कें बारिश के दौरान जानलेवा बन गईं। बस स्टेशन से नारायण बाग जाने वाली सड़क, बड़े गांव से उन्नाव गेट की सड़क , रेलवे कोच फैक्टरी से नगरा की सड़क समेत दर्जनों सड़कों की हालत बारिश के दौरान पूरी तरह खराब हो गई। वहीं, एक्सईएन एमएन सिंह का कहना है कि सड़कों में जलभराव होने से उनको नुकसान हुआ है। सड़कों की त्योहारों के दौरान मरम्मत कराई जाएगी।