फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Manoj Tiwari took a jibe at meeting of opposition parties said opposition leaders fought among themselves in P

इनकी नीयत ठीक नहीं: विपक्ष की बैठक पर मनोज ने ली चुटकी, बोले- पटना में लड़ गए, आगे देखना कपड़े भी फटेंगे

Sat, 24 Jun 2023 10:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 24 Jun 2023 10:46 PM IST
सार

मनोज तिवारी ने कहा कि वह अब तक 98 फिल्म कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने विलेन को कई बार धोया है। मगर जिस तरह विलेन को प्रधानमंत्री ने धोया, उसके सामने सारी पिक्चर फेल है। 

विज्ञापन
Manoj Tiwari took a jibe at meeting of opposition parties said opposition leaders fought among themselves in P
मनोज तिवारी, भाजपा सांसद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने विपक्षी दलों की बैठक पर चुटकी लेते हुए कहा कि पटना में विपक्षी नेता आपस में लड़ गए। आगे बैठक होगी तो कपड़े फटने की भी नौबत आ सकती है, क्योंकि, इनकी नियत अच्छी नहीं है। वह केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर शनिवार को मुक्ताकाशी मंच पर हुई भाजपा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मनोज तिवारी ने कहा कि वह अब तक 98 फिल्म कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने विलेन को कई बार धोया है। मगर जिस तरह विलेन को प्रधानमंत्री ने धोया, उसके सामने सारी पिक्चर फेल है। इसी का परिणाम है कि पटना में विपक्षियों की बैठक हो रही है। वहां बात नहीं बनेगी तो शिमला जाकर बैठक करेंगे। ये लोग बैठने में भी झगड़ा कर लेते हैं। 

विज्ञापन

सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए बोले कि दिल्ली वाला तो भाग गया था। बोले कि आज पीएम मोदी अमेरिका में कहते हैं कि सारे देश आतंकवाद के खिलाफ एक हो जाओ। वहीं, देश में सारा विपक्ष एक होकर कहता है कि मोदी को रोको वरना भारत आगे बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन

तिवारी ने कहा कि जैसे सात-सात दिन श्रीमद्भागवत कथा होती है, वैसे ही आगे आने वाले समय में मोदी सरकार द्वारा किए गए कामों को बताना पड़ेगा। वहीं, प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने लोगों से प्रचंड बहुमत से आगामी लोकसभा चुनाव में झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट जिताने की अपील की। 

विज्ञापन

भाजपा सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि भाजपा का मतलब विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, गरीब कल्याण, महिलाओं का उत्थान, युवाओं को ताकत देना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सबका साथ और सबका विकास है। उन्होंने कहा कि हमें तय करना है कि गुंडाराज वाली सरकार चाहिए या फिर गरीब कल्याण के लिए समर्पित सरकार। पहले पार्टी विशेष के लोग हाथों में तमंचा लहराकर दहशत फैलाते थे। आज सरकार युवाओं के हाथ में टैबलेट दे रही है। पीएम मोदी ने पिछले नौ वर्षों में देश, प्रदेश एवं बुंदेलखंड के विकास, समृद्धि और प्रगति के लिए सभी बाधाओं को दूर कर दिया है। 

जनसभा में राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, ललितपुर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने भी विचार रखे। इस दौरान मेयर बिहारी लाल आर्य, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, विधायक जवाहर लाल राजपूत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जयदेव पुरोहित, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, ललितपुर जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, रामनरेश तिवारी, अमित साहू, आशीष उपाध्याय, अमर सिद्ध, कविता शर्मा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अतुल जैन, वीरू यादव, प्रियांशु डे, अरिदमन सिंह, इं. अमित सिंह जादौन, संतोष सोनी, किरण वर्मा, संतराम पेंटर, अंकुर दीक्षित, अशोक राजपूत, नीता अवस्थी, संजीव पटेरिया मौजूद रहे।

केजरीवाल पर घोटाले के आरोप, आज घाटे में दिल्ली सरकार
जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर शराब घोटाला, जल बोर्ड और डीटीसी घोटाले का आरोप है। जब केजरीवाल मुख्यमंत्री बने थे तो दिल्ली सरकार 600 करोड़ रुपये फायदे में थी। आज घाटे में है। एलजी दिल्ली को इन भ्रष्टाचारियों से बचाने का काम कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में बोले कि धार्मिक स्थल का प्रस्ताव केजरीवाल सरकार का पीडब्ल्यूडी विभाग लेकर आया है।

सुनाई कविता, ...अब जनता की बारी है
लोकतंत्र के महासमर में अब भारत की बारी है, सेवक बनके खड़े हैं मोदी, अब जनता की बारी है। ये नौ साल का लेखाजोखा, जनता ने भी है देखा। सबका साथ, विकास सभी का, सबको मिलता मौका...। कविता सुनकर लोगों ने खूब तालियां बजाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed