{"_id":"667b761ae1cc052630023944","slug":"manoj-kumar-of-aligarh-topped-the-bed-entrance-exam-jhansi-news-c-11-jhs1004-339718-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीएड प्रवेश परीक्षा में अलीगढ़ के मनोज कुमार ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीएड प्रवेश परीक्षा में अलीगढ़ के मनोज कुमार ने किया टॉप
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने मंगलवार को बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। अलीगढ़ के मनोज कुमार ने 400 में 344.67 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। वहीं, 339.33 अंक हासिल कर प्रयागराज के शिवमंगल दूसरे और 338.66 अंक लाकर वाराणसी के नजीर अहमद तीसरे स्थान पर रहे।
बीयू ने नौ जून को 51 जिलों के 470 केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा कराई थी। परीक्षा के लिए 2,23,384 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें 102011 पुरुष और 121372 महिलाएं शामिल हैं। कृषि वर्ग के 1746, वाणिज्य वर्ग के 12633, विज्ञान वर्ग के 72342 और कला वर्ग के 136663 अभ्यर्थी थे। पहली पाली में 193352 और दूसरी पाली में 193351 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। शासन ने बीयू प्रशासन को 30 जून तक परीक्षा परिणाम जारी करने के निर्देश दिए थे।
कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि बीयू ने मंगलवार को रिजल्ट जारी कर दिया। दोनों पालियों की परीक्षा में शामिल हुए 1,93,062 अभ्यर्थियों की रैंकिंग जारी की गई है। अभ्यर्थी बीयू की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
टॉप 20 में अलीगढ़ और जौनपुर के पांच-पांच अभ्यर्थी
बीयू ने जो टॉप 20 अभ्यर्थियों की सूची जारी की है, उसमें अलीगढ़ और जौनपुर के पांच-पांच अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं, आजमगढ़ और मिर्जापुर के दो-दो अभ्यर्थी शामिल हैं। झांसी मंडल में जालौन के अभ्यर्थी आदित्य गोस्वामी की 19वीं रैंक आई है।
ये हैं शीर्ष दस अभ्यर्थी
............................
अभ्यर्थी रैंक जनपद
मनोज कुमार 1 अलीगढ़
शिवमंगल 2 प्रयागराज
नजीर अहमद 3 वाराणसी
पवन चौरसिया 4 प्रतापगढ़
दीक्षा 5 अलीगढ़
अंजली राय 6 अलीगढ़
अनुराग प्रजापति 7 जौनपुर
आरती 8 मिर्जापुर
हर्षिता वार्ष्णेय 9 अलीगढ़
आवेश कुमार 10 अलीगढ़