फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mannual pass provide railway 28 ferbury

कर्मचारियों को 28 फरवरी तक मिलते रहेंगे मैन्युअल सुविधा पास

Sat, 23 Jan 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Mannual pass provide railway 28 ferbury
झांसी। रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों को 28 फरवरी तक मैन्युअल सुविधा पास व पीटीओ जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अभी एक जनवरी से कर्मचारियों को ऑनलाइन सुविधा पास जारी होने लगे थे, लेकिन तकनीकी कारणों के कारण कर्मियों को पास व पीटीओ बनाने में दिक्कतें आ रहीं थीं।
विज्ञापन

रेलवे अपने पांच साल की नौकरी पूरी करने वाले कर्मचारियों को ट्रेन में मुफ्त यात्रा करने के लिए सालाना तीन सुविधा पास व चार पीटीओ उपलब्ध कराता है। सुविधा पास में कोई किराया नहीं लगता, जबकि पीटीओ में किराए का एक तिहाई पैसा देना पड़ता है। पांच साल से कम नौकरी वाले कर्मचारियों को साल में एक सुविधा पास व चार पीटीओ मिलते हैं। पास व पीटीओ पर रेलवे काउंटर पर ही आरक्षण मिलता है। कर्मचारी ऑनलाइन आरक्षण नहीं करा सकते थे। रेलवे ने पास व पीटीओ की सुविधा को एक जनवरी से ऑनलाइन कर दिया है। मगर अभी हजारों कर्मचारी ऑनलाइन पास व पीटीओ के नियम को नहीं सीख सके हैं। इस कारण मैन्युअल पास व पीटीओ लेने की व्यवस्था को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed