फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Manjhla Roza: Many innocents kept the first fast, sought blessings

मंझला रोजा : कई मासूमों ने रखा पहला रोजा, मांगी दुआएं

Fri, 07 Apr 2023 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Manjhla Roza: Many innocents kept the first fast, sought blessings
झांसी। मुकद्दस रमजान के मुबारक महीने में बृहस्पतिवार को मंझला रोजा हुआ। इस दौरान शहर के कई नन्हें रोजेदारों ने पहला रोजा रखा। मंझले रोजे पर शहर में कई जगह सामूहिक रोजा इफ्तार आयोजित हुए।
विज्ञापन

चांद के दीदार के मुताबिक रमजान के महीने में 29 अथवा 30 रोजे होने पर ईद का त्योहार मनाया जाता है। जिसके चलते रमजान के चौदहवें रोजे को मंझला रोजा कहा जाता है। इस रोजे तक रोजेदार सब्र और रोजे रखने के आदी हो जाते हैं। इसके बाद रमजान के सिर्फ आधे रोजे ही बचते हैं। जिसके चलते मंझले रोजे को रोजेदारों की संख्या में इजाफा हो जाता है। बृहस्पतिवार को रमजान का मंझला रोजा होने के कारण सुबह सहरी के वक्त से ही मुस्लिम बस्तियों में काफी रौनक देखी जाने लगी। पांचों नमाजों में शहर की अधिकांश मस्जिदें भी नमाजियों से भरी रहीं। शाम को इफ्तार का वक्त होते ही रोजेदारों ने पाक परवरदिगार से दुआ मांग कर इफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed