फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Manik Chuk se hataya atikraman

मानिक चौक से हटाया गया अतिक्रमण

Sun, 31 May 2015 12:36 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Manik Chuk se hataya atikraman
कोतवाली पुलिस ने व्यापारियों के सहयोग से शनिवार को मानिक चौक में अतिक्रमण अभियान चलाया। इससे दुकानदारों में सामान हटाने को लेकर अफरा तफरी मची रही। लोगों ने पुलिस को इस कदम को खूब सराहा।
विज्ञापन

नगर के मानिक चौक में हर समय खरीदारों की भीड़ लगी रहती है। शाम के समय तो यहां से पैदल निकलना तक दूभर हो जाता है। अगर ठेले वाले व दुपहिया वाहनों के कारण जाम लग जाए तो काफी समय तक निकलना मुश्किलों भरा हो जाता है। इसका मुख्य कारण यहां के व्यापारियों द्वारा दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करना भी है। आपसी प्रतिद्वंद्विता के चलते व्यापारी हर समय सड़क को अधिक से अधिक घेरने में लगे रहते हैं। फुटपाथ व्यापारी घेरे रहते हैं, जिससे सड़क बहुत छोटी नजर आती है। शनिवार को कोतवाली प्रभारी जे पी यादव ने मय फोर्स के मानिक चौक में अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के बाहर लगे अतिक्रमण को हटवाया गया। अभियान में व्यापारियों का भी सहयोग रहा।  
विज्ञापन

अभियान के दौरान व्यापार मंडल  द्वारा अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने की बात कही गई। व्यापार संघ के महामंत्री विवेक सेठ, संदीप साहनी एवं श्रेष्ठ शिवहरे के निर्देशन में एक टीम गठित की गई, जो पुन: अतिक्रमण न हो पाए इस पर नजर रखेगी। इस दौरान रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि ऐसे अभियानों से बाजार में ग्राहकों के होने वाले पलायन को रोका जा सकेगा। अभियान कोतवाली प्रभारी जेपी यादव, शहर व्यापार संघ के अध्यक्ष अतुल जैन के निर्देश में चला। इस दौरान विनोद साहू एवं असलम खां की अध्यक्षता में कोतवाली पुलिस के सहयोग से बिना नंबर वाली गाड़ियों में नंबर लिखवाए गए। इस दौरान राहुल शर्मा, धीरज पहलजानी, अशीष सेठ, राहुल अग्रवाल, सचिन गुप्ता, सोहित सिजरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed