फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress: Manifesto being prepared by the opinion of the people, plans will be made according to the people

कांग्रेस : जन-जन की राय से तैयार हो रहा घोषणापत्र, जनता के हिसाब से बनेगी योजनाएं

Sun, 12 Sep 2021 10:33 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 12 Sep 2021 10:33 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश को लेकर तैयार हो रहे घोषणापत्र कमेटी के चेयरमैन, पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने बताया कि यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का घोषणा पत्र जन-जन की राय से तैयार किया जा रहा है। ताकि जनता के हिसाब से योजनाएं बन सकें।

विज्ञापन
Congress: Manifesto being prepared by the opinion of the people, plans will be made according to the people
सलमान खुर्शीद - फोटो : ANI

विस्तार

 उत्तर प्रदेश को लेकर तैयार हो रहे घोषणापत्र कमेटी के चेयरमैन, पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद बोले कि बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा कई लोगों ने उठाया है। अब इस मामले को आलाकमान तक पहुंचाऊंगा।प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री चेहरा होंगी, के सवाल पर सलमान ने कहा कि इस मामले में उनसे ही पूछा जाना चाहिए।
विज्ञापन


खुर्शीद बोले- जो चले गए, वो चले गए
कांग्रेस के पास मुख्यमंत्री के कई चेहरे हैं। लगातार पार्टी छोड़ रहे नेताओं पर बोले कि जो चले गए, वो चले गए। ज्योतिरादित्य सिंधिया के सवाल पर कहा कि वो बेटे समान हैं। इस दौरान घोषणा पत्र समिति के सदस्य अमिताभ दुबे, सुप्रिया श्रीनेत, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी, राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन


आस्था और वैज्ञानिक थ्योरी दोनों अलग
पूर्व मंत्री ने कहा कि सनातन धर्म के लोगों के लिए भगवान राम आस्था का विषय हैं। आस्था का हम सभी सम्मान करते हैं। किसी की आस्था पर सवाल उठाना हमारे देश की प्रथा नहीं है। वैज्ञानिक थ्योरी और आस्था दोनों अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवैसी से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं
ओवैसी के कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के सवाल पर खुर्शीद बोले कि उनके यूपी में चुनाव लड़ने से पार्टी को कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। ये भी बोले कि वह बीजेपी को समझदार पार्टी नहीं मानते हैं। कोरोना काल में भाजपा के मिस मैनेजमेंट पर जल्द रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed