फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mangalamukhi snatches chain from young man's neck in Sabarmati Express

Jhansi News: साबरमती एक्सप्रेस में मंगलामुखी ने युवक के गले से छीनी चेन

Wed, 24 Jul 2024 07:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Mangalamukhi snatches chain from young man's neck in Sabarmati Express
- अगले कोच में भी की छीनाझपटी, यात्रियों ने पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सोमवार शाम मंगलामुखी ने साबरमती एक्सप्रेस में उत्पात मचाया। वे कोच में चढ़ गए और यात्रियों से रुपये छीन लिए। इसके बाद यात्रियों ने मंगलामुखी की पिटाई कर दी। इसी आपाधापी में मंगलामुखी युवक से गले से चेन छीनकर भाग गए। इसके पहले मंगलामुखी ने दूसरे कोच में भी उत्पात मचाया था।

अहमदबाद से दरभंगा जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19165) अपने निर्धारित समय शाम 7:07 बजे मोठ स्टेशन पहुंची थी। यहां से शाहजहांपुर निवासी धर्मेंद्र लखनऊ के लिए ट्रेन के जनरल कोच में सवार हुआ था। यहीं से चार मंगलामुखी भी कोच में सवार हो गए और यात्रियों से पैसे वसूलने लगे। जब धर्मेंद्र ने उन्हें ज्यादा पैसे देने से इन्कार किया तो मंगलामुखी ने उससे छीना-झपटी शुरू कर दी और शर्ट की जेब में रखे हजार रुपये निकाल कर भाग निकले। इसके बाद वह अगले कोच में पहुंचे और यहां भी यात्रियों ने छीना झपटी शुरू कर दी। मंगलामुखियों की यह लूटपाट देखकर अन्य यात्रियों ने उनकी पिटाई कर दी। इसी दौरान एट स्टेशन आने पर मंगलामुखी युवक के गले से सोने की चेन तोड़ी और आउटर पर उतरकर फरार हो गए। मामले में सीओ जीआरपी नईम मंसूरी ने बताया कि मामले की शिकायत एक्स पर आई है, जिसकी जांच कराई जा रही है। आरोपियों की तलाश कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed