{"_id":"5ed7e26c8ebc3e90240f86b5","slug":"mangal-sutra-loot-with-women-jhansi-news-jhs168200715","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपट्टा मारकर महिला का मंगलसूत्र ले भागे स्कूटी सवार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झपट्टा मारकर महिला का मंगलसूत्र ले भागे स्कूटी सवार बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुधवार तड़के थाना नवाबाद क्षेत्र के क्राफ्ट मैदान के पास स्कूटी सवार बदमाश झपट्टा मारकर एक महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले। घटना के समय महिलाओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे, लेकिन जब तक बदमाश भाग निकले। मौके पर पहुंची नवाबाद पुलिस ने पीड़ित महिला से घटना की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना नवाबाद क्षेत्र स्थित अंदर सैयर गेट निवासी मीरा देवी बुधवार तड़के मोहल्ले की महिलाओं के साथ किले की तरफ घूमने निकलीं। अभी महिलाएं क्राफ्ट मैदान के पास पहुंची थीं, तभी पीछे से आए स्कूटी सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर मीरा देवी का मंगलसूत्र छीन लिया। इससे पहले महिलाएं संभल पातीं, तभी बदमाश तेजी से किले की तरफ से होते हुए भाग निकले। घटना के बाद महिलाएं दहशत में आ गईं। चिल्लाने की आवाज सुनकर घूमने वाले लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन जब तक बदमाश भागने में कामयाब हो चुके थे। सूचना मिलते ही नवाबाद व किला गेट चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। एसी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित महिला से घटना की जानकारी लेने के साथ हुलिया की भी जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।