फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mangal song on Prabodhini Ekadashi, Shriri worship

प्रबोधिनी एकादशी पर हुआ मंगल गान, श्रीहरि की हुई पूजा

Tue, 16 Nov 2021 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mangal song on Prabodhini Ekadashi, Shriri worship
झांसी। महानगर में सोमवार को भी देवोत्थान एकादशी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने घरों में मंगल गायन करते हुए गन्ना के मंडप सजाए। साथ ही भगवान विष्णु और अन्य देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा की। प्रसाद में मौसमी फल, सब्जियां व खील आदि अर्पण किए। त्योहार पर बच्चों ने खूब आतिशबाजी की। वहीं, कई परिवारों में विवाह कार्य सहित अन्य मांगलिक आयोजन भी हुए।
विज्ञापन

प्रबोधिनी एकादशी को लेकर सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। लोगों ने पूजा के लिए गन्ना खरीदे। इसके बाद घरों को वंदनवारों और फूलों से सजाया गया। शाम होते ही गन्ना के मंडप बनाकर उसमें भगवान श्री हरि को विराजमान किया। मंगल गायन कर श्रद्धालुओं ने भगवान का विधि विधान से जागरण किया गया। पूजा के बाद बच्चों और युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। त्योहार पर कई श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में तुलसी-शालिग्राम का विवाह भी किया। तुलसीजी का अनुपम शृंगार किया। साथ ही पूजा और आरती कर अखंड सौभाग्य की कामना की। इसके साथ ही त्योहार पर मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने इष्ट देवी देवताओं के दर्शन कर दीप प्रज्ज्वलित किए।
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी पर श्रीराम लीला बड़ा बाजार मंच पर महाराजाधिराज झांसी राज्य श्रीमंत गंगाधर राव स्मृति राष्टीय समारोह समिति एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार अभियान मंच के तत्वावधान में श्रीराम दरबार व भगवान विष्णु तथा लक्ष्मी जी का विधिविधान से पूजा की गई। मंच को दीपों तथा फूलों से आकर्षक सजाया गया था। इस अवसर पर अरुण द्विवेदी, राम प्रकाश गुप्ता, राकेश तिवारी, निर्मल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed