फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Manarega worker build garden his field

खुद की जमीन पर बाग लगा सकेंगे मनरेगाकर्मी

Tue, 07 Jul 2020 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Manarega worker build garden his field
बाग - फोटो : ???
झांसी। हरित क्षेत्रफल को बढ़ाने के लिए सरकार ने मनरेगा जॉबकॉर्ड धारकों को अपनी निजी भूमि पर बाग लगाने में वित्तीय मदद करने की पेशकश की है। योजना के मुताबिक ऐसे मजदूर एवं किसानों को फलदार बाग लगाने के लिए तीन साल के भीतर 92 हजार रुपये की मदद की जाएगी।
विज्ञापन

पूरे बुंदेलखंड इलाके में हाल के वर्षों में हरित क्षेत्रफल में काफी कमी आई है। सरकार की तमाम कवायद के बावजूद इसमें उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ। ऐसे में सरकार ने निजी भूमि पर बाग लगाने वालों को प्रोत्साहित करने का फैसला किया है। इसके लिए मनरेगाकर्मियों को जोड़ने की पहल की गई है। बुंदेलखंड में भी मुख्यमंत्री फल उद्यान योजना को आगे बढ़ाया जा रहा। उद्यान अधीक्षक भैरम सिंह के मुताबिक योजना के जरिए आम, अमरुद, आवंला आदि फलदायक बाग लगाने के लिए मनरेगा के जॉबकार्ड धारकों को मदद की जाएगी। जॉबकॉर्ड धारक को फलदार बाग लगाने के लिए तीन किस्तों में मदद की जाएगी। पहले वर्ष 52 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद की जाएगी। इसमें 33 हजार रुपये श्रम कार्यों एवं 19750 रुपये समाग्री के एवज में दिए जाएंगे। दूसरे वर्ष में 20255 रुपये एवं तीसरे वर्ष में 18155 मिलेंगे। इस तरह कुल 92 हजार की मदद की जाएगी। उद्यान अधीक्षक के मुताबिक मनरेगाकर्मियों के अलावा महिला मुखिया वाले परिवार की भी इसमें मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed