फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Manarega work find for send SMS and whats up

एसएमएस या व्हाट्सएप संदेश भेजकर पा सकते हैं मनरेगा के तहत काम

Mon, 28 Dec 2020 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Manarega work find for send SMS and whats up
झांसी। मनरेगा के तहत कार्यों के आवंटन में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने एक अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत अब काम पाने के लिए न तो विभागों के चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही किसी की जी हुजूरी करनी पड़ेगी। ग्राम्य विकास विभाग ने इसके लिए मोबाइल नंबर जारी किया है, जिस पर एसएमएस या व्हाट्सएप संदेश भेजकर कोई भी मनरेगा के तहत काम की मांग कर सकता है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग के राज्य मनरेगा सेल के अपर आयुक्त योगेश कुमार का कहना है कि ग्रामीण श्रमिकों को काम दिलाने में मदद को विभाग हमेशा तत्पर है। यह नई पहल की गई है। मनरेगा सेल ने इसके लिए राज्य स्तर पर दो मोबाइल नंबर 9454464999 और 9454465555 जारी किए हैं। साथ ही सभी खंड विकास अधिकारी को भी निर्देशित किया गया है कि वह भी ब्लॉक स्तर पर दो नंबर आवंटित करें और पंचायत स्तर पर उन नंबरों को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित-प्रसारित करें, ताकि लोगों को मनरेगा के तहत काम पाने में सहूलियत हो। अब ग्रामीणों को काम पाने के लिए इन नंबरों पर एसएमएस या व्हाट्सएप संदेश भेजना होगा। संदेश प्राप्त होने के बाद विभाग जल्द से जल्द लाभार्थियों को काम दिलाने का प्रयास करेगा। इससे उनको बेवजह न तो विभागों के चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही कोई जुगत लगाने की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed