{"_id":"62fd234293aed03c78143040","slug":"man-stabbed-to-death-in-sepri-bazar-of-jhansi-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में ऑटो चालक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में ऑटो चालक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 17 Aug 2022 10:50 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:50 PM IST
सार
ऑटो चालक भगवानदास ग्वालियर रोड स्थित नई कांशीराम कॉलोनी में रहता था। पड़ोसी दिनेश वर्मा से बुधवार की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे उसका कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद हो गया। तभी गुस्से में आकर दिनेश वर्मा घर से चाकू निकाल लाया और ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
युवक की चाकू से गोदकर हत्या
- फोटो : Social Media
विस्तार
सीपरी बाजार थाना इलाके की कांशीराम कॉलोनी में बुधवार की रात कूड़ा फेंकने के लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ऑटो चालक भगवानदास (52) ग्वालियर रोड स्थित नई कांशीराम कॉलोनी के ब्लाक नंबर 23 में रहता था। पड़ोस में ही पेशे से पेंटर दिनेश वर्मा का घर है। बुधवार की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे दोनों के बीच कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद हो गया। तभी गुस्से में आकर दिनेश वर्मा घर से चाकू निकाल लाया और भगवान की छाती पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि, हमलावर दिनेश को कॉलोनी के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन