फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Man Marries Widowed Bhabhi in Temple After Impregnating Her Then Flees to Marry Another Woman

UP: विधवा भाभी से दरिंदगी, गर्भवती होने पर मंदिर में की शादी, फिर दूसरी युवती से शादी की बात कहते हुए छोड़ गया

Tue, 22 Apr 2025 02:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Apr 2025 02:45 PM IST
सार

Lalitpur Crime News: यूपी के ललितपुर में विधवा भाभी से दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गर्भवती होने पर देवर ने मंदिर में शादी कर ली। बाद दूसरी युवती से शादी की बात कहते हुए छोड़कर चला गया।

विज्ञापन
Man Marries Widowed Bhabhi in Temple After Impregnating Her Then Flees to Marry Another Woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

Man Marries Widowed Bhabhi In Lalitpur: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में भाई की मौत के बाद युवक ने विधवा भाभी का शारीरिक शोषण किया। धोखाधड़ी से बैंक खाते से पांच लाख रुपये की राहत राशि निकाल ली। गर्भवती होने पर उससे मंदिर में शादी कर ली। आरोप है कि इसके बाद जेवरात लेकर दूसरी लड़की से शादी करने की बात कहते हुए घर से भाग गया। महिला ने डीएम-एसपी को दिए शिकायत पत्र में यह बातें बताई हैं। 
विज्ञापन


थाना पाली के एक गांव की महिला ने डीएम-एसपी को बताया कि उसके पति की मौत कुछ माह पूर्व करंट लगने से हो गई थी। पति से उसकी एक डेढ़ साल की पुत्री है। पति की मौत के बाद वह अपनी ससुराल में सास और देवर के साथ रही। 
विज्ञापन


पति की आपदा में मौत के बाद राहत राशि के रूप में उसे पांच लाख रुपये शासन से मिले थे। देवर ने उसे फुसलाना शुरू कर दिया। लोक लाज और बदनामी के डर से उसने किसी से कुछ नहीं कहा। देवर ने डराते धमकाते हुए उससे दुष्कर्म किया। उसके बैंक खाते का फोन पे अपने खाते से लिंक कर लिया और पांच लाख रुपये निकाल लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देवर द्वारा किए गए शारीरिक शोषण से वह गर्भवती हो गई। फरवरी 2025 में जब उसने देवर को गर्भवती होने और यह बात सभी को बताने की कही तो उसने एक मार्च को ओरछा मंदिर में परिजन और रिश्तेदरों की उपस्थिति में उससे शादी कर ली। 

इसके बाद वह उसे परेशान और प्रताड़ित करने लगा। कहने लगा कि उसको किसी और से शादी करनी थी, लेकिन उसके गर्भवती होने के कारण उसे उससे शादी करनी पड़ी। 

 

अब अपनी पसंद की लड़की से शादी करूंगा। नौ अप्रैल को वह घर पर थी, तभी नशे में आरोपी आया और गाली-गलौज करने लगा। अपनी पसंद की लड़की से दूसरी शादी करने की बात कही। विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की। थाना पाली में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा
वहीं, दूसरे मामले में कोतवाली सदर अंतर्गत शहर के मोहल्ला गल्ला मंडी के पीछे निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 19 अप्रैल की दोपहर को गजेंद्र ठाकुर निवासी गल्ला मंडी के पीछे आया और घर में घुसकर उससे एवं उसकी मां के साथ गाली गलौज की। मना किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed