{"_id":"61eeb286c5616358cf103e57","slug":"man-hanged-himself-after-brutally-thrashing-his-wife-and-children-in-house-died-in-third-suicide-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: पत्नी-बच्चों को घर में बंद कर बेरहमी से पीटने के बाद शख्स ने लगा ली फांसी, आत्महत्या के तीसरे प्रयास में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: पत्नी-बच्चों को घर में बंद कर बेरहमी से पीटने के बाद शख्स ने लगा ली फांसी, आत्महत्या के तीसरे प्रयास में गई जान
Mon, 24 Jan 2022 07:37 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 24 Jan 2022 07:37 PM IST
सार
बेटा-बेटी ने अपने को एक कमरे में बंद कर किसी तरह जान बचाई, जबकि पत्नी छत से कूदकर घर से बाहर पहुंची। आवाज सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
शख्स ने बीवी-बच्चों को पिटने के बाद लगा ली फांसी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के बरुआसागर के बाजार मोहल्ला निवासी पंकज सोनी (43) रविवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पेशे से इलेक्ट्रिशियन थे। खुदकुशी करने से पहले उसने घर में बंद कर पत्नी नीतू, बेटी कृतिका (11) और बेटे कृष्णा (8) की बेरहमी से पिटाई की। बेटे को गला दबाकर मारने की कोशिश की। बेटा-बेटी ने अपने को एक कमरे में बंद कर किसी तरह जान बचाई, जबकि पत्नी छत से कूदकर घर से बाहर पहुंची। आवाज सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। इस दौरान पंकज ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि मृतक पिछले तीन-चार साल से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
आत्महत्या के तीसरे प्रयास में गई जान
पंकज सोनी ने रविवार को दोपहर एक बजे भी फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी। वह सफल हो पाता, इससे पहले ही परिजनों की नजर उन पर पड़ गई। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उपचार के बाद उसे वापस घर भेज दिया गया और मनोचिकित्सक को दिखाने की सलाह दी गई। जबकि, दो साल पहले भी पंकज ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी।
विज्ञापन