{"_id":"6206076d5d4c9e54115c6bcb","slug":"man-commits-suicide-after-making-a-minute-long-video-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी जी माफ कर देना: एक मिनट लंबा वीडियो बनाने के बाद शख्स ने जहर खाकर दी जान, इन्हें बताया मौत का जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी जी माफ कर देना: एक मिनट लंबा वीडियो बनाने के बाद शख्स ने जहर खाकर दी जान, इन्हें बताया मौत का जिम्मेदार
Fri, 11 Feb 2022 12:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:21 PM IST
सार
उमेश सेन ने मौत से पहले एक मिनट लंबा वीडियो बनाया था। वीडियो बनाने के बाद ही जहर खाया था। उमेश ने दंपती पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सुसाइड से पहले बनाया वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के नाई पुरा के रहने वाले उमेश सेन की आत्महत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि बबीना के नाई पुरा निवासी उमेश सेन ने एक मिनट लंबा वीडियो बनाने के बाद आत्महत्या के लिए जहर खाया था।
उमेश के परिजनों ने पुलिस को यह वीडियो सौंप दिया है।
वीडियो में उमेश पठकयाना निवासी शिवशंकर पाठक एवं उसकी पत्नी लता पाठक को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बता रहा है। परेशान हाल नजर आ रहा उमेश वीडियो में बता रहा है कि शिव शंकर पाठक उसके साथ पैसों के लिए मारपीट करता है।
रोजाना उससे 300 रुपये वसूलता है। घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया गया। शिव शंकर एवं उसकी पत्नी की हरकतों की वजह से हुआ काफी दुखी हो गया। उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माफी मांगते हुए अपने बच्चों के लिए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
यह वीडियो बनाने के बाद उसने घर के अंदर जाकर जहर खा लिया। परिवार के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। उमेश की पत्नी की तहरीर के आधार पर बबीना पुलिस ने आरोपी शिव शंकर पाठक एवं उसके पत्नी लता पाठक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर बबीना इंस्पेक्टर बृजेश सिंह के मुताबिक मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।