फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Man and his mother died in Jhansi

बीमार मां को दवा देकर खेत पर गए किसान की मौत, मां ने भी तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 09 Feb 2020 09:25 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 09 Feb 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
Man and his mother died in Jhansi
मां और उसके बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला

झांसी में एक किसान और उसकी बुजुर्ग मां की मौत का मामला सामने आया है। किसान घर में बीमार बुजुर्ग मां को दवाई देकर खेत पर गया था जहां उसकी मौत हो गई। बाद में मां ने भी दम तोड़ दिया। मां-बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का कहना है कि मां के निधन की खबर देने के लिए जब वह लोग खेत पर पहुंचे तो वहां झोपड़ी के पास मृत अवस्था में मिले। बताया जा रहा है कि रमेश अपनी मां का सबसे प्यारा बेटा था। मां की जरा सी तबियत बिगड़ती थी तो वह बेचैन हो जाता था। परिवारवालों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


मां-बेटे के निधन की यह घटना भरोसे गांव की है। इस गांव के निवासी रमेश राजपूत (50) किसानी करता था। रमेश अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। रमेश की मां लाल कुंवर (80) बीमार चल रही थीं। शनिवार को कुछ ज्यादा तबियत खराब हुई तो रमेश डॉक्टर से दवा लाया और मां को दवा खिलाने के बाद पास में बैठ गया। जब दवाई से उसकी मां को कुछ लाभ हुआ तो उनसे पूछकर मटर की फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर चला गया। 
विज्ञापन


परिवार वालों का कहना है कि रात को अचानक मां की हालत बिगड़ गई और रात को दो बजे उनका निधन हो गया। घर वाले मां के निधन की खबर रमेश को देने के लिए खेत पर पहुंचे तो वह झोपड़ी के पास मृत अवस्था में पड़ा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश के बेटे राहुल ने बताया कि उसके पिता रमेश अपनी मां को बहुत चाहते थे। वह उनके बिना खाना भी नहीं खाते थे। दादी के बीमार होने से वह भी काफी परेशान हो गए थे। लेकिन इसके बाद भी वह खेत की रखवाली करने के लिए चले गए। पुलिस ने रमेश के शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया लेकिन मौत की वजह साफ नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed