{"_id":"5fe8e8568ebc3e3eb2530d67","slug":"maltilevel-parking-jhansi-news-jhs1845737121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से राहत दिलाएगी मल्टीलेवल पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से राहत दिलाएगी मल्टीलेवल पार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर के बाजारों में जाम की समस्या से निपटने को लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। महानगर के मानिक चौक पर पत्रकार भवन में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के लिए नगर निगम योजना बनाने में जुटा है। वहीं रानी महल और सीपरी बाजार पुल के नीचे पार्कि ंग के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
महानगर में वाहनों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। जबकि बाजार में सड़कें संकरी होने से आए दिन जाम के हालात बनते हैं। नगर निगम ने मौजूदा समय में महिला अस्पताल के पास पार्किंग के लिए ठेका किया हुआ है। यहां पर कई बार चार पहिया वाहन सड़क घेरे रहते हैं। इसे लेकर क्षेत्रीय पार्षद मुकेश सोनी बंटी ने पत्रकार भवन में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव दिया था। इसे लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम की टीम जल्द ही स्थान का सर्वे कर पार्किंग के लिए तैयार करेगी। वहीं महानगर के रानी महल के सामने पार्किंग के लिए भी निविदा जारी की गई है। यहां पर वाहनों की पार्किंग के लिए ठेका दिया जाएगा। इसके साथ ही मोतीलाल कॉम्पलैक्स, सेंट ज्यूड्स अस्पताल, बस स्टैंड, सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे चित्रा चौराहे पर पार्किंग ठेेेके के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि शहर में तमाम जगहों पर पार्किंग बनी हुई हैं। जिनका ठेका किया जाना है। साथ ही नई पार्किंग के लिए भी जमीनों का चिन्हांकन किया जा रहा है।
पार्क पर सुबह 10 बजे तक कोई शुल्क नहीं
महानगर के लक्ष्मीबाई पार्क और मैथिलीशरण गुप्त पार्क पर भी वाहनों की पार्किंग को लेकर भी निविदा मांगी गई है। यहां पर सुबह 10 बजे तक वाहनों से कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा। इससे पार्क जाने वालों को राहत मिलेगी।