{"_id":"5fd12d5b8ebc3e3f6005efe4","slug":"malgadi-four-weels-down-to-track-jhansi-news-jhs183088869","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के चार पहिए पटरी से उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के चार पहिए पटरी से उतरे
विज्ञापन
झांसी। बिजौली रेलवे स्टेशन की साइडिंग पर गिट्टी भरने पहुंची एक मालगाड़ी के चार पहिए बुधवार को पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि उक्त घटना के कारण रेल यातायात बाधित नहीं हो सका। ब्रेकडाउन की मदद से दो घंटे में पहियों को पटरी पर रख दिया गया।
बुधवार की सुबह 11 बजे एक मालगाड़ी गिट्टी भरने के लिए बिजौली स्टेशन साइडिंग पर गई थी। मालगाड़ी को जब साइडिंग लाइन पर ले जाया जा रहा था, तभी शंटिंग के दौरान एक वैगन के चार पहिए पटरी से उतर गए। सूचना पर झांसी से 11.45 बजे ब्रेकडाउन टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने 12.30 बजे पहियों को पटरी पर रखने का काम शुरू किया, जो 1.10 बजे पूरा हो सका। बाद में इंजीनियरिंग, सीएंडडब्लू व यातायात सुपरवाइजरों ने घटना के कारणों की प्रारंभिक संयुक्त जांच रिपोर्ट दी। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। कुछ दिन पहले पारीछा थर्मल पावर प्लांट साइडिंग भी वैगन के पहिए पटरी से उतर गए थे।
तीन दिनों के दौरे पर आएंगे जीएम
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी का 14,15 व 16 जनवरी को झांसी रेल मंडल दौरे का प्रस्तावित कार्यक्रम है। इस दौरान वे पश्चिमी रेलवे कॉलोनी में नवनिर्मित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट व कोच मरम्मत कारखाने में पीरिऑडिक ओवर हालिंग से तैयार किए गए पहले आईसीएफ कोच को हरी झंडी दिखाएंगे। उनके दौरे को लेकर मंडल के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। जीएम 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।