फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Make a lot of dishes on Holi, cheap food items are available

Jhansi News: होली पर खूब बनाओ पकवान, सस्ते में मिल रहा खाद्य सामान

Tue, 28 Feb 2023 11:26 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Make a lot of dishes on Holi, cheap food items are available
झांसी। होली पर खूब पकवान बनाइए, क्योंकि खाद्य पदार्थों के दामों में काफी गिरावट आ गई है। चाहें सरसों का तेल हो या फिर रिफाइंड, आटा हो या चावल ज्यादातर खाद्य पदार्थों के दाम कम होेने से इस बार की होली ज्यादा खर्चीली नहीं होगी।
विज्ञापन

दो सप्ताह के अंदर रिफाइंड के दामों में 14 रुपये प्रति लीटर तक की गिरावट आई है। जबकि, सरसों का तेल भी 12 रुपये लीटर तक सस्ता हो गया है। आटा जहां छह रुपये प्रति किलो तक सस्ता हुआ है। वहीं मैदा के दामों में भी तीन रुपये तक की गिरावट आई है। दाल के दामों में पांच से दस रुपये किलो तक की गिरावट आई है। व्यापारी राकेश गुप्ता का कहना है कि सरसों और दलहन की नई फसल आने की वजह से तेल और दाल के दामों में कमी देखने को मिल रही है। वहीं, सरकार द्वारा गेहूं का कोटा जारी करने की वजह से आटे की कीमतें भी कम हो गई हैं। 15 दिन पहले 3200 रुपये क्विंटल बिकने वाला गेहूं अब 2300 रुपये में मिल रहा है। फुटकर विक्रेता संतोष राय का कहना है कि कई वर्षों बाद सरसों की उपलब्धता और गुणवत्ता अच्छी है। इस वजह से खाद्य तेल की कीमतें कम हो रही हैं। आने वाले दिनों में सरसों के तेल के दाम में कुछ गिरावट और आ सकती है।
विज्ञापन

ये आया अंतर
वस्तु अब 15 दिन पहले
रिफाइंड 116 130
सरसों तेल 128 140
मैदा 30 33
आटा 26 32
रवा 35 40
अरहर दाल 120 130
मसूर दाल 75 80
रामभोग चावल 40 45
खड़ा धनिया 100 120
(नोट: दाम प्रति लीटर/प्रति किलो में।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed