फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Kick punches between players at Major Dhyan Chand Stadium dispute over playing

Jhansi : मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खिलाड़ियों के बीच चले लात-घूंसे, खेलने को लेकर हुआ विवाद

Thu, 13 Oct 2022 04:46 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2022 04:46 PM IST
सार

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम प्रबंधन की नियमित निगरानी नहीं होने के कारण मंगलवार को खिलाड़ियों की अनुशासनहीनता सामने आई है। मैदान में खेलने को लेकर एथलेटिक्स और हॉकी खिलाड़ी आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन
Jhansi Kick punches between players at Major Dhyan Chand Stadium dispute over playing
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हॉकी और एथलेटिक्स के खिलाड़ियों के बीच मैदान में खेलने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही ओर से जमकर लात-घूंसे चले। स्टेडियम प्रबंधन द्वारा पुलिस को बुलाने के बाद मामला शांत हुआ। हालांकि स्टेडियम प्रबंधन मामले को दबाने में जुटा रहा।

विज्ञापन


मेजर ध्यानचंद स्टेडियम प्रबंधन की नियमित निगरानी नहीं होने के कारण मंगलवार को खिलाड़ियों की अनुशासनहीनता सामने आई है। मैदान में खेलने को लेकर एथलेटिक्स और हॉकी खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चलने लगे। बीच बचाव करने आए खेल प्रशिक्षकों के साथ भी खिलाड़ियों ने हाथापाई कर दी। मामला बढ़ते देख मौके पर पुलिस को बुलाया गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अफसर भी स्टेडियम पहुंच गए। झगड़ा करने वाले छात्रावास के खिलाड़ी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उप क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि एथलेटिक्स और हॉकी खिलाड़ियों के बीच विवाद हो गया था। सूचना देकर पुलिस बुलाई गई थी। खिलाड़ियों के भविष्य को देखते हुए कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed