फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Major Dhyanchand Nagar will be renovated with Rs 22.5 crores

Jhansi News: 22.5 करोड़ से संवारा जाएगा मेजर ध्यानचंद नगर

Tue, 31 Oct 2023 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Major Dhyanchand Nagar will be renovated with Rs 22.5 crores
जेडीए ने तैयार की डीपीआर, सड़क, सीवर लाइन समेत नौ पार्क बनेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण ने 22.5 करोड़ से मेजर ध्यानचंद नगर को संवारने की योजना तैयार कर ली है। यहां पर नौ पार्क बनाए जाएंगे। इसके अलावा सड़क, बिजली के खंभे से लेकर सीवर लाइन तक बिछाई जाएगी। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
जेडीए ने 18 साल बाद अगस्त में हंसारी में मेजर ध्यानचंद नगर के नाम से आवासीय योजना लांच की थी। यहां पर 264 भूखंड हैं। 21 सितंबर को झांसी विकास प्राधिकरण ने इन भूखंडों का आवंटन ऑनलाइन लाटरी के जरिए किया था। यहां जमीन ऊबड़-खाबड़ होने की वजह से इसका समतलीकरण कराया गया। अब नगर को संवारने के लिए प्राधिकरण ने डीपीआर तैयार कर ली है। यहां पर आवंटियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जेडीए 22.5 करोड़ रुपये खर्च करेगा। ध्यानचंद नगर करीब 53 हजार स्क्वॉयर फीट में बसाया जाना है। करीब 16 फीसदी हिस्सा पार्कों के लिए रिजर्व किया गया है। यहां एक हजार स्क्वॉयर फीट तक के नौ पार्क बनाए जाएंगे। सीवर लाइन, बिजली के खंभे से लेकर सड़क तक बनाई जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस चौकी दूसरी जगह होगी शिफ्ट
मेजर ध्यानचंद नगर की शुरुआती भूमि पर ही पुलिस चौकी बनी हुई है। इसे भी दूसरी जगह पर शिफ्ट कराया जाएगा।

वर्जन..
मेजर ध्यानचंद नगर में भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। अब 22.5 करोड़ से यहां पर विकास कार्य कराए जाएंगे। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष, जेडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed