फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mait was tightening the noose to scare his father

Jhansi News: पिता को डराने के लिए कस रहा था फंदा, माैत

Sun, 09 Feb 2025 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Mait was tightening the noose to scare his father

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में एक युवक की गले में फंदा कसने से मौत हो गई। परिजन का कहना है कि युवक पिता को डराने के लिए गले में फंदा कसने का नाटक कर रहा था। इसी दौरान झटका लगने से उसकी मौत हो गई।

एवट कंपाउंड निवासी देवेंद्र रायकवार (28) मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी था। परिजन उसे शराब पीने से रोकते थे, जिससे वह गुस्सा हो जाता था। शुक्रवार रात को वह शराब पीकर घर आया था। बगैर खाना खाए, वह घर के ऊपर वाले कमरे में चला गया। कुछ देर बाद पत्नी रेखा उसके लिए खाना लेकर पहुंची तो वहां देवेंद्र पंखे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। यह देख पत्नी के मुंह से चीख निकल गई। इस पर सभी परिजन वहां पहुंच गए। आनन-फानन परिजन देवेंद्र को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के चाचा पंजू ने बताया कि देवेंद्र का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। न ही घरवालों से उसका कोई विवाद था। सभी उसे शराब पीने से रोकते थे।आशंका है कि वह घरवालों को फंदा डालकर डराना चाहता था। तभी उसने कमरे के दरवाजे नहीं लगाए थे। गले में फंदा लगाया तो झटका लगने पर कस गया। इसके बाद वह फंदा नहीं खोल पाया। उसके दोनों घुटने पलंग पर रखे थे। बता दें कि देवेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता रघुवर दयाल रायकवार रेलवे से रिटायर हैं। मां सुशीला की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी थी। उसके पांच साल का एक बेटा है। घटना के बाद से परिजन का बुरा हाल बना है। पत्नी उसे यादकर बार-बार बेसुध हो जा रही है। इस बारे में नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। नशे में ही उसने गले में फंदा कस लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed