फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mahaveer jaynti celebrate jain religon

भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांत को करे आत्मसात

Thu, 18 Apr 2019 01:27 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Thu, 18 Apr 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
mahaveer jaynti celebrate jain religon
mahaveer jaynti - फोटो : demo

विज्ञापन
झांसी। बुधवार को जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2618 वीं जयंती भक्ति भाव व धूमधाम से मनाई गई। शहर में जैन समाज ने शोभायात्रा निकाली गई। जैन मंदिरों में भगवान का अभिषेक हुआ। पंचायती बड़ा मंदिर में हुई धर्मसभा में मुनि संस्कार सागर ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी का जियो और जीने दो और अहिंसा परमो धर्मा का सिद्धांत संपूर्ण विश्व के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा है।

श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति की ओर से पंचायती बड़ा मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई, इसमें रथ पर भगवान महावीर की प्रतिमा विराजमान रही। बग्गी व घोड़ों पर धर्म ध्वज लिए बच्चे थे। महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु भगवान की स्तुति कर मंगल गीत गाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा सुभाष गंज, कटरा मुहल्ला, रानी महल से होकर गांधी भवन पहुंची, जो यहां से वापस बड़ा मंदिर में पहुंची। यहां हुकुमचंद्र जैन ने ध्वजारोहण किया और सौधर्म जितेंद्र चौधरी ने भगवान का अभिषेक किया। इस अवसर पर मुनि श्री संस्कार सागर ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी के जियो और जीने दो के संदेश से आज विश्व की सभी कई समस्याओं क ा हल हो सकता है। उन्होंने कहा कि हिंसा, झूठ, चोरी पतन के कारण है। इनसे बचना चाहिए। इस अवसर पर अनुराग शर्मा, पूनम शर्मा, विशुन सिंह यादव, शिव शरण कुशवाहा, कैलाश चंद्र जैन, पंचायत महामंत्री प्रवीण कुमार जैन, प्रदीप जैन आदित्य, शैलेंद्र जैन, सुभाष जैन, संजय सिंघई, नितिन जैन आदि मौजूद रहे। इधर भगवान करुणा स्थली करगुवां जी की पहाड़ी पर विराजमान भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा पर महामस्तिकाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने छत्र चढ़ाया। जैन तीर्थ करगुवां जी, सीपरी जैन मंदिर, दीनदयाल नगर के जैन मंदिर, सदर बाजार के जैन मंदिर, सिविल लाइन के जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक पूजन जयंती मनाई। इस अवसर पर अशोक जैन, राजेश जैन, वरुण जैन, आशा जैन, कमलेश जैन, देवी जैन, शीला जैन, महेंद्र जैन आदि मौजूद रहे। इलाइट चौराहा पर जैन मिलन मुख्य शाखा के तत्वाधान में रविंद्र जैन, निशांत जैन, डा. आनंद सिंघई आदि ने शरबत वितरण किया। इधर परोपकार सेवा समिति के अध्यक्ष विष्णु जैन, सुभाष जैन ने, जन उदय संगठन सेवा संस्थान के राहुल जैन, शुभम जैन ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इधर दिगंबर जैन महिला महासमिति की दीपा जैन, स्वाति, वंदना, सुनीता और संतोष साहू ने लंगर का वितरण किया। महिला जैन मिलन की अध्यक्ष ज्योति जैन, रीता जैन, नीरा जैन, अनीता जैन, डॉ. विनय जैन ने महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किए। यूथ वेलफेयर सोसायटी की ओर से गोष्ठी हुई। इसमें मुकेश सिंघल, अरविंद वशिष्ठ आदि ने भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed