फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mahatma Hansraj's Srijan, Blue Bells' Tanishk became topper in science class

Jhansi News: विज्ञान वर्ग में महात्मा हंसराज के सृजन, ब्लू बेल्स के तनिष्क बने टॉपर

Tue, 14 May 2024 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Hansraj's Srijan, Blue Bells' Tanishk became topper in science class
दोनों ने ही इंटरमीडिएट की परीक्षा 97.2 फीसदी अंकों से की पास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम में महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल के सृजन कुमार यादव और ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल के तनिष्क गुप्ता संयुक्त रूप से इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग में जिला टॉपर रहे। दोनों ही मेधावी छात्रों ने 97.2 फीसदी अंक से परीक्षा पास की है।
इंटरमीडिएट में हंसराज स्कूल के 42 विद्यार्थियों ने 90 से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। अंग्रेजी में 85, शारीरिक शिक्षा में 83, रसायन विज्ञान में 54, गणित व भौतिक विज्ञान में 26-26, कंप्यूटर में 23, जीव विज्ञान में 23, इतिहास में 11, भूगोल में 10 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी अधिक अंक हासिल किए हैं। वहीं, हाईस्कूल में कंप्यूटर में 68, हिंदी में 39, सामाजिक विज्ञान में 35, विज्ञान में 15, अंग्रेजी व गणित में 14-14 विद्यार्थियों ने 90 से ज्यादा अंक पाए हैं। विद्यालय के मैनेजर गौरव मिश्रा, चेयरमैन नीरज खत्री, चेयरपर्सन अनु मिश्रा, प्रधानाचार्य एस रिजवी ने विद्यार्थियों की सफलता के लिए बधाई दी। वहीं, ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल के तनिष्क गुप्ता ने इंटरमीडिएट में 97.2 फीसदी अंक लाकर स्कूल में टॉप किया। नवीन कुमार ने 93.6, संघर्ष चंद्रा ने 93 फीसदी अंक प्राप्त किए। वहीं, हाईस्कूल में 96.2 फीसदी अंक लाकर इरम खान विद्यालय में अव्वल रहीं। यशी यादव ने 91.6, अनन्या पांडेय व जतिन राय ने संयुक्त रूप से 91.4 फीसदी अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य रीना विलियम्स ने बताया कि 12वीं में 20 और 10वीं में 19 छात्र-छात्राओं ने 80 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। अब 90 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों को सौ फीसदी, 85 से 89 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को 50 फीसदी, 80 से 84 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को 25 फीसदी, 75 से 79 फीसदी अंक लाने वालों को 15 फीसदी छात्रवृत्ति मिलेगी। स्कूल चेयरमैन वीरेंद्र राय, चेयरपर्सन वर्षा राय, मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल राय, निदेशक तान्या राय, विकास राय, यूनिट-1 के प्रधानाचार्य नितिन विलियम्स ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन


माउंट लिट्रा, सन इंटरनेशनल, मॉडर्न, शियरवुड, डीपीएस के छात्रों ने लहराया परचम
माउंट लिट्रा जी स्कूल का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य संजय किचनर ने बताया कि 12वीं में 95 फीसदी और 10वीं में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। इंटरमीडिएट में अरोही द्विवेदी, दिव्यांश सिंह ने संयुक्त रूप से 95.2 फीसदी अंक लाकर विद्यालय में टॉप किया। जबकि, हाईस्कूल में 97.8 फीसदी अंक लाकर देव यादव ने स्कूल टॉप किया। प्रबंधक डॉ. रोहित पांडेय ने शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12वीं में 96 फीसदी अंक प्राप्त कर संस्कृति चतुर्वेदी ने स्कूल टॉप किया। प्रिंसिपल सोनिया सेठी ने बताया कि विज्ञान वर्ग में 94.2 फीसदी अंक लाने वाले अभिनव द्विवेदी विद्यालय टॉपर रहे। वहीं, हाईस्कूल में 97.8 फीसदी अंकों से पास होने वालीं शांभवी सिंह स्कूल टॉपर रहीं। 95.8 प्रतिशत अंक लाने वाले प्रितांशु अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे। शियरवुड कॉलेज में इंटरमीडिएट में 94.8 फीसदी अंक लाकर मेहनूर सईद कॉमर्स और 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इंद्रशेखर शर्मा विज्ञान वर्ग में टॉपर रहे। जबकि, हाईस्कूल में आयुष कुमार, सक्षम गौतम, तनुष साहू, उदित यादव संयुक्त रूप से 94.2 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर रहे। अवनी कुशवाहा ने 93.8, अनब जैदी और कार्तिक सिंह ने संयुक्त रूप से 93.6 फीसदी अंकों से परीक्षा पास की। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 10वीं और 12वीं का परीक्षा शत-प्रतिशत रहा। 12वीं में पलाक्षी ने 97.40 फीसदी, सोम राय ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसी तरह, 10वीं में दिव्यांश शर्मा ने 93.20, निगम पटेल ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किया है। चेयरमैन डॉ. रोहिन विश्वनाथन, मॉडर्न स्कूल की प्राचार्य अंशिता विश्वनाथन ने सभी छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट सेवाएं देते हुए अपना, संस्था और समाज का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक कैप्टन अरविंद विश्वनाथन, शांति विश्वनाथन, प्रबंध निदेशक अपूर्व शुक्ला, प्राचार्य रत्ना शुक्ला, स्कूल प्रशासक अतिशत मिश्रा, प्रबंधक अनिल पांडेय मौजूद रहे। दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अपना परचम लहराया। स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में अथर्व कोचर ने 12वीं में 95 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में टॉप किया। राज रिषी ने 94 फीसदी अंक प्राप्त किए। 37 विद्यार्थियों का प्राप्तांक 90 फीसदी से ज्यादा रहा। 10वीं में आर्यन देव बोरा ने 95.2 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टाॅप किया। दिव्यांशी सोनी ने 94.8 और सौम्या शुक्ला ने 94.2 फीसदी अंक प्राप्त किए।



शेम्फोर्ड समेत इन स्कूलों के मेधावी भी चमके
शेम्फोर्ड स्कूल में 10वीं में 94.8 फीसदी अंक लाकर विनायक पांडेय स्कूल टॉपर रहे। 12वीं में 93.2 फीसदी अंक प्राप्त कर साक्षी रावत अव्वल रहीं। विद्यालय निदेशक डॉ. रश्मि शुक्ला, प्रबंधक प्रभा अवस्थी, प्रमोद अवस्थी ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय विद्यालय दो में इंटरमीडिएट का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। 96.6 फीसदी अंक लाकर प्रिंस कुमार इंटरमीडिएट और 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आस्था स्कूल टॉपर रहीं। प्रधानाचार्य राधा गुप्ता ने सभी को बधाई दी। सेंट उमर कॉलेज में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। गौरव पटेल ने 93.2, कृष्ण कुमार मीना ने 92.2, आदित्य कुमार ने 92 फीसदी प्राप्त किए। एचएन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज की एकता चतुर्वेदी ने हाईस्कूल में 93.4 फीसदी, बरुआसागर के संस्कृति संस्कार पब्लिक स्कूल के यश रामपुरया ने 95.4 प्रतिशत, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आरपी तिवारी ने बताया कि 10वीं में मोनिका पटेल ने 95.8 फीसदी, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रिंसिपल फादर सुधीर ने बताया कि नितिन पटेल ने 10वीं में 94.2 फीसदी, 12वीं में अजय गौतम ने 94.6 प्रतिशत, चिरगांव के राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्ता पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अमित अवस्थी ने बताया कि 12वीं में 95.80 फीसदी अंक लाकर स्वास्ती जैन, 10वीं में 96.60 फीसदी अंक प्राप्त कर सुयोग्य पटैरिया ने स्कूल टॉप किया। मोंठ के मून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का 10वीं, 12वीं का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य शादाब बेग ने बताया कि इंटरमीडिएट में 33 छात्र और हाईस्कूल में 53 छात्र शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर पास हुए। स्कूल संस्थापक पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, निदेशक डॉ. राजेंद्र खरे ने विद्यार्थियों को बधाई दी। वहीं, मऊरानीपुर के नेशनल एकेडमी सेकेंड्री स्कूल में भी सभी विद्यार्थी पास हुए। विद्यालय प्रबंधक प्रमोद सिंह, प्रिंसिपल अनीता सिंह ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed