{"_id":"65f9e7d367b7a4bcdb05dca4","slug":"maharashtra-team-won-kho-kho-league-jhansi-news-c-360-1-jh11004-104558-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: महाराष्ट्र की टीम ने जीती खो-खो लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: महाराष्ट्र की टीम ने जीती खो-खो लीग
Wed, 20 Mar 2024 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
- बुंदेलखंड विवि में खेलो इंडिया अस्मिता सीनियर वूमेन खो खो लीग का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बुदेलखंड विश्वविद्यालय के इन्डोर स्टेडियम में चल रही खेलो इंडिया अस्मिता सीनियर वूमेन खो-खो लीग में महाराष्ट्र की टीम विदर्भ को हराकर विजेता बनी। मैच जीतने के बाद खिलाड़ी खुशी से झूम उठीं।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इन्डोर स्टेडियम में फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता सीनियर वूमेन खो-खो लीग का फाइनल मैच महाराष्ट्र एवं विदर्भ के बीच खेला गया। मैच में महाराष्ट्र की टीम ने 53 अंक और विदर्भ की टीम ने 12 अंक प्राप्त किए। जिसमें महाराष्ट्र की टीम ने 41 अंकों से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर प्रथम रनर अप उत्तर प्रदेश और द्वितीय रनर अप चंड़ीगढ़ की टीम रही।
फाइनल मैच में रविकांत मिश्रा, बृजेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। समापन पर मुख्य अतिथि हैप्पी चावला, विशिष्ट अतिथि डॉ. सूरजपाल सिंह कसाना, डॉ. रोहित पांडेय, बृजेंद्र यादव ने विजेताओं को ट्राॅफी और मेडल प्रदान किए। इस मौके पर फेडरेशन के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल, रिंकू परिहार,डॉ. जितेंद्र, सिद्धार्थ,धर्मेंद्र, श्वेता राय, गजेंद्र, अर्जुन, अभय मौजूूद रहे।