फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mahakumbh: Pilgrims can flock to the bus stand today

महाकुंभ : बस स्टैंड पर आज उमड़ सकते हैं तीर्थयात्री

Tue, 28 Jan 2025 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: Pilgrims can flock to the bus stand today

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाले तीर्थ यात्रियों की मंगलवार सुबह से बस स्टैंड पर भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने बसों के सुचारु संचालन का खाका तैयार कर लिया है।
क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना है कि झांसी, ललितपुर और उरई स्टैंड पर कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई है, जो तीर्थ यात्रियों के पहुंचते ही बस स्टैंड पर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि मौनी अमावस्या पर झांसी और उरई डिपो की 150 बसें प्रयागराज जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए लगाई गई हैं। इनमें से झांसी से 10, ललितपुर से पांच और उरई से 25 बसें संचालित हो रही हैं। शेष 110 बसों का संचालन कुंभ प्रशासन करवा रहा है। इनमें कानपुर से 25 बसें, लखनऊ से 25, बांदा से 28, मंजरपुर और महेबा घाट से 10, सराय अकील से पांच और बक्सर से सात बसें संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बस स्टैंडों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो स्टैंड पर आने वाले यात्रियों की संख्या पर नजर रखेंगे। जैसे ही यात्री स्टैंड पर पहुंचेंगे, बसें लगवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंदाकिनी के लिए चित्रकूट से कर्वी जाएंगी बसें



झांसी। मौनी अमावस्या पर मंदाकिनी नदी में स्नान करने के लिए काफी तीर्थ यात्री जाते हैं। इसके चलते चित्रकूट से कर्वी के बीच 28, 29 और 30 जनवरी को बसों का संचालन किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed