{"_id":"6d0e6437dd04843fdc787b509b5df185","slug":"madia-temple-s-restoration-blueprint-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मढ़िया मंदिर के जीर्णोद्धार का ब्लू प्रिंट तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मढ़िया मंदिर के जीर्णोद्धार का ब्लू प्रिंट तैयार
ब्यूराे
Updated Wed, 11 Nov 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। धार्मिक व पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण मढ़िया महाकालेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई है।
सैंयर गेट बाहर मढ़िया मुहल्ले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर का पुरातात्विक दृष्टि से विशेष महत्व है। मंदिर तीन शताब्दी पुराना है, जिसका निर्माण गुसाइयों ने कराया था। शिवजी के मुख्य मंदिर के अलावा यहां कई अन्य मढ़िया भी हैं। मंदिर लंबे समय तक अतिक्रमण की चपेट में रहा, जिसे शासन स्तर के प्रयासों के बाद अतिक्रमणमुक्त कराया गया।
मुख्य मंदिर के आसपास के परिसर को सपाट कर दिया गया है। अब इसके जीर्णोद्धार की तैयारी है। जिला प्रशासन ने यह जिम्मेदारी झांसी विकास प्राधिकरण को सौंपी है। मंदिर परिसर के चारों ओर चारदीवारी बनाई जाएगी। परिसर में उद्यानीकरण होगा। इसके अलावा आकर्षक लाइटिंग होगी। पेयजल की व्यवस्था के साथ शौचालय का निर्माण भी किया जाएगा। प्राधिकरण ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। इस पर एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च करने की योजना है।
विज्ञापन
पुरातत्व संरक्षण में लेने की भी है योजना
झांसी। मढ़िया महाकालेश्वर मंदिर को पुरातात्विक संरक्षण में भी लेने की योजना है। राज्य पुरातत्व इकाई द्वारा इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी एस के दुबे के अनुसार इस संबंध में शासन स्तर पर होने वाली आगामी बैठक में मढ़िया मंदिर को पुरा धरोहर में शामिल करने पर निर्णय लिया जाएगा। संरक्षित इमारत घोषित होने पर पुरातत्व विभाग मंदिर का संरक्षण करेगा।