फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Madhya Pradesh government running under remote control of Delhi: BV Srinivas

दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चल रही मध्य प्रदेश की सरकार : बीवी श्रीनिवास

Fri, 09 Aug 2024 04:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh government running under remote control of Delhi: BV Srinivas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी झांसी पहुंचे। यहां पत्रकारों से बात करते हुए बीवी श्रीनिवासन ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चल रही है।
इसके बाद सभी नेता श्रावण तीज मेले में ओरछा दर्शन को पहुंचे। स्थानीय विवाह घर में पत्रकारों से बात करते हुए बीवी श्रीनिवास ने कहा कि बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। सेंट्रल गवर्नमेंट में 30 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरी के पद खाली हैं लेकिन उनके पास वेकेंसी निकलने का समय नहीं है। वहीं, पेपर लीक मामले में भी उन्होंने भाजपा सरकार को जमकर घेरा। विनेश फोगाट पर 70 लख रुपये खर्च को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम केयर फंड में पैसा आया, तब भी आपने नहीं दिया। कितना खर्च हुआ, इसे लेकर संसद में चर्चा कर रहे हैं। यह पूरे देश के लिए बड़े दुख की बात है। कहा कि यह टेलीविजन सरकार है। चैनल पर बोलेंगे और चले जाएंगे। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों को लेकर कहा कि यह फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। बताया कि कांग्रेस को बूथ लेवल पर मजबूत करने के लिए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन


विनेश फोगाट मामले में की जांच की मांग
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए कांग्रेसी नेताओं ने विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित किए जाने के मामले में जांच की मांग की है। कहा कि अचानक वजन बढ़ना सामान्य बात नहीं है। इसके पीछे सोची समझी साजिश है। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, चंद्रभूषण सिंह बुंदेला, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा, ललितपुर जिलाध्यक्ष राकेश रजक एडवोकेट, राजेंद्र यादव, पूर्व पार्षद मनीराम कुशवाहा, अखलाक मकरानी, राजकुमार सेन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नारायण बुंदेला को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस नेता चंद्रभूषण सिंह बुंदेला (गुड्डू राजा) के चाचा और पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला के भाई नारायण सिंह बुंदेला का कुछ दिनों पहले निधन हो गया था। बृहस्पतिवार को झांसी पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed