Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Made traffic aware through speeches and posters

Jhansi News: भाषण, पोस्टर से किया यातायात के प्रति जागरूक

Thu, 06 Feb 2025 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Made traffic aware through speeches and posters

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कालेज में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने पर जागरूक किया गया।

भाषण प्रतियोगिता में आफरीन मंसूरी ने पहला, साक्षी ने दूसरा स्थान पाया। पोस्टर प्रतियोगिता में पल्लवी परिहार ने पहला स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता में केलेश्वरी ने पहला, अंश सिंह ने दूसरा एवं प्राची राजपूत ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। एआरटीओ सुजीत सिंह ने कहा कि जीवन अनमोल है। बिना लाइसेंस एवं हेलमेट के बिना वाहन कदापि न चलाए।
विज्ञापन




निर्णायक मंडल में डाॅ. सुनील त्रिवेदी, डाॅ. भुवनेश एवं डाॅ. दिलीप कुमार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक रती वर्मा, प्रभारी प्रधानाचार्या डाॅ. शालू ने किया। कार्यक्रम का संचालन असमा खान ने किया। इस अवसर पर रचना नामदेव, नीतू सिंह, प्रीति, कृति, श्रद्धा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed