फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Madar Teresa

झांसी में भी बरसी मदर की ममता

Mon, 05 Sep 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी Updated Mon, 05 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Madar Teresa
झांसी में भी बरसी मदर की ममता - फोटो : demo pic
झांसी। मदर टेरेसा का झांसी से गहरा नाता रहा है। देश में उन्होंने अपने चौथे आश्रम की स्थापना झांसी में की थी, जो पचपन सालों से बेसहारों का सहारा बना हुआ है। वह यहां कई बार आईं। मंगलवार को उन्हें संत की उपाधि मिलने जा रही हैं। ऐसे में झांसी से जुड़ीं उनकी यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं।
विज्ञापन


गरीब, असहायों की सेवा के लिए मदर टेरेसा ने सन 1950 में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की थी। उन्होंने कलकत्ता, रांची और दिल्ली में आश्रमों की स्थापना की थी। उनका चौथा पड़ाव झांसी था। यहां वह पहली बार 18 जनवरी 1961 को आईं थीं। कलकत्ता से झांसी से तक ट्रेन से पहुंची थीं। जबकि, झांसी के अंदर का सफर उन्होंने बैलगाड़ी में बैठकर पूरा किया था। यहां उन्होंने मिशनरीज ऑफ चैरिटी के द्वारा नई बस्ती क्षेत्र में एक किराये के भवन में स्लम स्कूल और डिस्पेंसरी शुरू कराई थी तथा सिविल लाइन क्षेत्र में अनाथ बच्चों व बेसहारा महिलाओं के लिए आश्रम की स्थापना की थी।
विज्ञापन


इसके बाद मदर टेरेसा का कई बार झांसी आना जाना हुआ। वर्तमान में यह आश्रम इलाइट के पीछे मनु विहार कालोनी में स्थिति है। मदर टेरेसा के निधन के बाद इसका नाम मदर टेरेसा आश्रम कर दिया था। इस समय आश्रम में सौ लोगों को सहारा मिला हुआ है। इनमें कुछ महीनों के बच्चों से लेकर निराश्रित महिलाएं तक शामिल हैं। आश्रम का संचालन लोगों से मिलने वाले दान से किया जाता है। इसके अलावा ललितपुर के पनारी में भी मिशनरीज ऑफ चैरिटी एक आश्रम संचालित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रम में खुशी का आलम
आश्रम की स्थापना के लिए मदर टेरेसा पहली बार झांसी आईं थीं। आखिरी बार वह 1986 में यहां आईं थीं। लेकिन, इसकी ठीक तारीख पता नहीं है। आश्रम का संचालन अब भी मदर टेरेसा की सोच के अनुरूप ही किया जा रहा है। उनको संत की उपाधि मिलने से आश्रम में रहने वालों में खुशी का आलम है।
- सिस्टर लियोंस, आश्रम इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed