फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   madanpur darohar waist

संरक्षण के अभाव में नष्ट हो रही मदनपुर की धरोहर

Tue, 06 Sep 2022 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
madanpur darohar waist
झांसी/ललितपुर। ललितपुर जिले में जैन पुरातत्व संपदा का असीमित भंडार है। इन्हीं में मड़ावरा तहसील क्षेत्र में स्थित मदनपुर में 11वीं शताब्दी के मंदिर और जैन मूर्तियां संरक्षण के अभाव में नष्ट हो रही हैं। क्षेत्र में पहाड़ियों पर बने इन मंदिरों और मठों को पुरातत्व विभाग ने अपने संरक्षण में लिया है, लेकिन यहां का हाल बदहाल है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मदनपुर क्षेत्र का विकास चंदेल शासक पृथ्वीवर्मन के पुत्र मदनवर्मन के नाम पर हुआ है। वहीं जैन इतिहास में इसे भगवंत मदनकीर्ति की निर्वाण स्थली माना जाता है। यहां पर मंदिर में निर्माण में देवपत-खेवपत, पाणाशाह का असीम सहयोग रहा। मदनपुर गांव में बना मंदिर अपनी विरासत को दिखाता है। एक जैन परिवार इस मंदिर की देखभाल करता है। मंदिर में भगवान पदमप्रभु भगवान की 15वीं शताब्दी की मूर्ति है। मौजूदा समय में मंदिर जीर्ण-शीर्ण है और कभी भी गिर सकता है। इसके अलावा गांव में पहाड़ी पर पांच मंदिर बने हुए हैं। इसमें चार मंदिर आमने-सामने और बीच में एक बड़ा मंदिर हैं। इनमें विभिन्न जैन तीर्थंकरों की खडगासन मूर्तिया हैं। जबकि कुछ खंडित मूर्तिया हैं। इसके साथ ही पहाड़ी पर ही 11वीं शताब्दी में निर्मित मोतीमढ़ में तीन भव्य विशाल पद्मासन मूर्तियां हैं। जबकि यहां बनी पांडुक शिला भी जर्जर हो गई।
विज्ञापन

इसके पास बना चंपोमढ़ शिखर और छत न होने से तीन खंडित मूर्तियां हैं। बताया जाता है कि इस क्षेत्र पर एक और मालिनमढ़ भी था, जिसे असामाजिक तत्वों ने नष्ट कर दिया। इसमें भगवान शांतिनाथ, कुंथनाथ और अरनाथ की 11 फुट की विशाल मूर्तियां थीं। मदनपुर में बुंदेले वीर आल्हा-ऊदल की बैठक भी बनी हैं। इसे भी असामाजिक तत्वों ने नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में क्षेत्र पुरातत्व विभाग के अधीन है, लेकिन संरक्षण की दरकार है। मड़ावरा जैन समाज और प्रतिष्ठाचार्य विमल सौंरया ने इसे संरक्षित करने का प्रयास किया। इसके बाद यहां खनन कार्य पर रोक लग सकी। कैलाश चंद्र जैन बताते हैं कि इस क्षेत्र को विकास की दरकार है। समाज और प्रशासन के इस ओर ध्यान देना चाहिए। तीर्थ क्षेत्र कमेटी के महामंत्री प्रवीण जैन का कहना है कि मदनपुर क्षेत्र का विकास कराने के लिए पहल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed