फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   machine for crash bootle

झांसी स्टेशन पर लगेंगी पानी की खाली बोतलों को नष्ट करने के लिए मशीनें

Mon, 30 Sep 2019 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
machine for crash bootle
झांसी रेलवे स्टेशन - फोटो : demo

विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन पर बोतलों में बिकने वाले पानी की धांधली पर रोक लगाने के लिए अब क्रशर मशीनें लगेंगी। स्टेशन पर पानी की खाली बोतलों को तुरंत नष्ट किया जाएगा। इससे खाली बोतलों में दोबारा पानी भरकर यात्रियों को नहीं दिया जा सकेगा। रविवार को स्टेशन पर दो मशीनें पहुंच चुकी हैं। 2 अक्तूबर को इस व्यवस्था की शुरुआत होगी। प्रतिदिन लगभग दो सौ से अधिक बोतलों को नष्ट करने की तैयारी है।
स्टेशन के प्लेटफार्म, पटरियों व ट्र्रेनों में पानी की खाली बोतलों में पानी भरकर कई लोग फिर से बेच देते हैं। बोतल का पानी साफ दिखाई तो देता है, लेकिन उसमें संक्रमण का खतरा बना रहता है। यह जानकारी अफसरों को भी है। इसे देखते हुए रेलवे स्टेशन, ट्रेनों में खाली होने वाली पानी की बोतलों को नष्ट करने के लिए दो मशीनें लगाने का निर्णय लिया गया है। मशीन में खाली बोतल को डाला जाएगा। एक मिनट में प्लास्टिक की बोतल छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट जाएगी। मंडल वाणिज्य प्रबंधक निखिल शुक्ला ने बताया कि मशीन से बोतल नष्ट होने के बाद उसका दोबारा उपयोग नहीं हो सकेगा। झांसी के बाद जल्द ही ये मशीनें ग्वालियर, ललितपुर समेत अन्य छोटे स्टेशनों पर भी लगेंगी। मशीन का संचालन व देखरेख ठेके वाले कर्मी करेंगे। वे लोगों को मशीन में खाली बोतल डालने के लिए भी प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

प्रदूषण मुक्त होगा स्टेशन
रेलवे ने सफाई व्यवस्था के तहत हर प्लेटफार्म पर कूड़ेदान का इंतजाम किया है। वहां चाय, कॉफी के डिस्पोजल समेत अन्य रैपर व कचरा को एकत्र किया जाता है। कूड़ेदान में पानी की बोतल अधिक जगह घेर लेती हैं। मशीन की उपयोगिता बढ़ने से कूड़ेदान में केवल छोटे-छोटे कचरा व डिस्पोजल ही एकत्र किया जाएगा। रेलवे ट्रैक के आसपास पानी की बोतल नजर नहीं आएंगी। इससे काफी हद तक प्रदूषण को भी रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed