फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   machenic missing

मैसूर से झांसी आया कंपनी का बाइक मैकेनिक लापता

Wed, 29 Jul 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
machenic missing
झांसी। सवा महीने पहले मैसूर से झांसी आए एक कंपनी के बाइक मैकेनिक का अब तक पता नहीं लगा सका। परिजनों ने अनहोनी के चलते अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

कर्नाटका के मैसूर निवासी अकरम खान एक कंपनी में बाइक मैैकेनिक है। पिता नसीर खान ने बताया कि 10 जून को काम के सिलसिले में अकरम राजधानी एक्सप्रेस से झांसी आए थे। अगले दिन उन्होंने परिजनों को बताया कि उनको कोरोना के चलते क्वारंटीन कर दिया गया है, कहां किया है यह वह नहीं जानते। इसके बाद परिजनों से बात नहीं हो सकी। करीब पंद्रह दिन गुजर जाने के बाद भी परिजनों से अकरम से बात न होने के चलते सभी चिंतित हो गए। वह अकरम की खोजबीन करते हुए झांसी पहुंचे, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसी बीच अकरम ने क्वारंटीन सेंटर से वीडियो डालकर मदद भी मांगी, लेकिन उक्त नंबर से परिजनों का संपर्क नहीं हो सका। परेशान होकर परिजन फिर से झांसी पहुंचे। सारी जानकारी के बाद भी वीडियो की जानकारी ली गई, लेकिन इसके बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। परेशान परिजनों ने अफसरों से उनकी तलाश करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में सीओ सिटी संग्राम सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। संज्ञान में आने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed