फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Maalgadi engine mid caught owl

मालगाड़ी के इंजन में फंसा उल्लू

Tue, 15 Sep 2020 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Maalgadi engine mid caught owl
मालगाड़ी - फोटो : ????????
झांसी। मालगाड़ी के इंजन के पिंटो में उल्लू फंसने से रविवार की रात उरई व भुआ स्टेशन के बीच गाड़ी आधे घंटे तक खड़ी रही। बाद में दूसरे पिंटो की मदद से मालगाड़ी को झांसी तक लाया गया। झांसी में जांच के दौरान खराबी के कारण का पता लग सका।
विज्ञापन

रविवार की रात एक खाली मालगाड़ी उरई से झांसी आ रही थी। भुआ स्टेशन के निकट इंजन का पिंटो टूट गया। इससे इंजन को ओएचई लाइन से करंट मिलना बंद हो गया। करंट न मिलने से मालगाड़ी मौके पर खड़ी हो गई। चालक व सह चालक ने इंजन से उतरने के बाद ओएचई लाइन की जांच की, लेकिन उनको कोई फाल्ट तारों में नजर नहीं आया। इस कार्य में करीब आधे घंटे का वक्त लग गया। चूंकि, उस वक्त अगले दो घंटे तक कानपुर झांसी ट्रैक पर कोई दूसरी गाड़ी नहीं थी, इस कारण यातायात बाधित नहीं हुआ। बाद में दूसरे पिंटो की मदद से मालगाड़ी को झांसी तक लाया गया। झांसी में जब खराब पिंटो की जांच की गई तो उसमें उल्लू फंसा पाया गया। इंजन में दो पिंटो रहते हैं, जिनमें एक की मदद से ओवर हैड इलेक्ट्रिक लाइन से करंट लेकर इंजन को चलाया जाता है। एक के खराब होने पर दूसरी पिंटो की मदद ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed