फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Maa car driver accident

मां को कार चालक ने मारी टक्कर, बेटी ने बीच सड़क पीटा

Tue, 02 Mar 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Maa car driver accident
झांसी। पुलिस लाइन के गेट के सामने सोमवार दोपहर कार चालक ने पैदल जा रहीं मां-बेटी को टक्कर मार दी। कार चालक के बहस करने पर बेटी ने चालक को कार से बाहर निकालकर जमकर पीटा। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

थाना नवाबाद क्षेत्र अंतर्गत खुशीपुरा मोहल्ला निवासी राजेश्वरी (67) सोमवार की दोपहर अपनी पुत्री के साथ पुलिस कार्यालय आई थीं। यहां से वह पुत्री के साथ वापस घर जा रही थी। दोनों पुलिस लाइन के सामने से सड़क पार रही थीं, तभी जेल चौराहा की तरफ से आ रहे कार चालक ने राजेश्वरी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक बहस करने लगा। इस पर युवती को गुस्सा आ गया। युवती ने कार से निकालकर चालक को सड़क पर ही जमकर पीटा। घबराकर चालक बार-बार माफी मांगता नजर आया, लेकिन युवती उसे पिटाई में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed