फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lvm ackademy beat gwalior

एलवीएम अकादमी झांसी ने ग्वालियर को हराया

Tue, 03 Mar 2020 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
lvm ackademy beat gwalior
ध्यानचंद स्टेडियम में शुरू हुई विनोद खंडकर मिनी गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता।
झांसी। सोमवार से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में विनोद खंडकर अंडर 21 ऑल इंडिया गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहले मैच में एलवीएम हॉकी अकादमी ने मध्य प्रदेश हॉकी ग्वालियर को 7-3 से हराया। इसमें ऋषभ ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एस्ट्रोटर्फ पर हुए मैच में झांसी ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। 7 वें मिनट में सचिन ने, 12 वें मिनट में सुशील ने मैदानी गोल मारा। हालांकि 18 वें मिनट में ग्वालियर के जतिन ने पेनाल्टी कार्नर से गोल ठोका। लेकिन इसके बाद झांसी के ऋषभ आनंद ने दो, सुशील महर्षि, केतन कुशवाहा ने एक - एक गोल किया। ग्वालियर के शिवम बघेल, अरबाज ने भी एक - एक गोल किया। ऋषभ आनंद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर रामतीर्थ सिंघल, विशिष्ट अतिथि जीएनबी राव, अतुल शर्मा, आयोजन सचिव सुबोध खंडकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम में नवीन त्यागी, राजेश सोनकर, पूनम लता राज को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सलीमउद्दीन, लखन लाल, हिकमत उल्ला, राजेश भंडारिया, नरेंद्र गोस्वामी, मुन्नालाल कुशवाहा, सभासद राजेश त्रिपाठी, राजेंद्र सब्बरवाल, एसके सूरी, अशोेक सेन पाली, प्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed