फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lumpy disease wreaks havoc in Ratausa Gram Panchayat of Bangra Block; dozens of cattle affected.

Jhansi News: बंगरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रतौसा में लम्पी रोग का कहर, कई दर्जन गोवंश आए चपेट में

Tue, 15 Sep 2026 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Lumpy disease wreaks havoc in Ratausa Gram Panchayat of Bangra Block; dozens of cattle affected.
बंगरा। विकासखण्ड बंगरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रतौसा में इन दिनों पशुओं में लम्पी रोग के लक्षण सामने आने से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में करीब एक दर्जन से अधिक गाय और अन्य पशु लम्पी रोग से प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन


पशुपालकों में ग्राम रतौसा निवासी किसान गोविंद सिंह की गाय पिछले करीब 10 दिनों से बीमार है। किसानों के अनुसार बड़ी संख्या में कई गायों के शरीर पर गांठें और बीमारी के अन्य लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते किसान काफी परेशान हैं। इसी तरह गांव के किसान सुरेंद्र सिंह, बिट्टी राजा, मोहन कुशवाहा, जाफर खान, शोकन अहिरवार सहित अन्य पशुपालकों के जानवर लम्पी से ग्रस्त बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि रतौसा में दर्जनों पशुओं में बीमारी फैलने से पशुपालकों के सामने बड़ी चिंता खड़ी हो गई है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते संक्रमित पशुओं की पहचान, उपचार और आवश्यक रोकथाम नहीं की गई तो बीमारी अन्य पशुओं में भी फैल सकती है। पशुपालकों की मांग है कि गांव में पशु चिकित्सा विभाग की टीम पहुंचकर बीमार पशुओं की जांच करे, टीकाकरण करे और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराए। ग्रामीणों का कहना है कि पशु उनके परिवार की आय का महत्वपूर्ण साधन हैं, इसलिए बीमारी को लेकर समय रहते प्रभावी कदम उठाना जरूरी है। बंगरा के सेवारा, निनोरा, जावन सहित अन्य कई गांवों में भी गोवंश लम्पी से प्रभावित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


** ** वर्जन***** **
स्वस्थ पशुओं को ही लम्पी वायरस की वैक्सीन लगाई जाती है एवं वायरस से पीड़ित जानवरों को सिर्फ इलाज द्वारा ही सही करने का प्रयास किया जाता है। प्रत्येक गांव में जगह-जगह लम्पी वायरस का टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। टीकाकरण के माध्यम से वायरस को हर संभव रोकने का प्रयास किया जा रहा है।- डॉ. सोनम दीक्षित,पशु चिकित्सक,बंगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed