फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lover killed girlfriend by drinking alcohol in jhansi

मीना नहीं धन से प्यार करता था धनसिंह: प्रेमी ने शराब पिलाकर की प्रेमिका की हत्या, एक साल से संबंध में थे दोनों

Mon, 26 Jun 2023 08:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 26 Jun 2023 08:40 PM IST
सार

परिजनों का कहना है कि मीना अपने पति पूरन को छोड़कर धनसिंह के साथ पिछले एक साल से रह रही थी। मीना की पुत्री भी मां की इस हरकत का विरोध करती थी लेकिन, उसकी बात अनसुनी कर देती थी।

विज्ञापन
Lover killed girlfriend by drinking alcohol in jhansi
मीना कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार सौ रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। प्रेमी ने पहले उसे शराब पिलाई। प्रेमिका के नशे में चूर होने के बाद उसके सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी। उसका शव वारदात स्थल से करीब 50 मीटर दूर फेंककर भाग निकला। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रेमी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन

प्रेमनगर के बिजौली निवासी मीना कुमारी (35) पत्नी पूरन हंसारी में कबाड़ी की दुकान पर काम करती थी। यहां धनसिंह नामक युवक कबाड़ बेचने आता था। करीब एक साल पहले दोनों की जान पहचान हो गई। कुछ दिनों में उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले करीब तीन माह से मीना अपने प्रेमी धनसिंह के साथ दुकान में रहने लगी थी। परिजनों का कहना है कि कुछ दिनों पहले धन सिंह ने मीरा से किसी काम के लिए चार सौ रुपये उधार लिए थे। कई दिन बीत जाने के बाद भी उसने यह पैसा वापस नहीं किया। मीरा के मांगने पर झगड़ा होने लगा। 

विज्ञापन

रविवार रात मीना ने धनसिंह से अपना पैसा वापस करने को कहा। इस बात से धन सिंह नाराज हो उठा। मीना को पीटकर घर से भगा दिया। इसके बाद दोपहर में मीना के पास पहुंचा। उसने मीना से माफी मांगी। इसके बाद दोनों ने साथ में शराब पी। इसी दौरान धन सिंह ने पास में पड़े पत्थर को मीना के सिर पर दे मारा। पत्थर से कई वार भी किए। इससे मीना लहूलुहान होकर गिर पड़ी। शराब के नशे में चूर धन सिंह उसकी लाश उठाकर करीब 50 मीटर दूर फेंककर भाग निकला। शव देखकर वहां अफरातफरी मच गई। प्रेमनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। सीओ स्नेहा तिवारी के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसने पैसों के विवाद में ही हत्या करने की बात कही है।

पिछले एक साल से दोनों के थे संबंध
परिजनों का कहना है कि मीना अपने पति पूरन को छोड़कर धनसिंह के साथ पिछले एक साल से रह रही थी। मीना की पुत्री भी मां की इस हरकत का विरोध करती थी लेकिन, उसकी बात अनसुनी कर देती थी। मीना और धनसिंह रोजाना शराब पीते थे। मीना की मां राजश्री का कहना है कि धनसिंह अक्सर मीना के पैसे हड़प लेता था। उससे दूर रहने के लिए उन्होंने कई बार बेटी को समझाया लेकिन, वह नहीं मानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed