फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lover had killed the woman along with his companions in jhansi

झांसी: प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी महिला की हत्या, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Aug 2021 08:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 30 Aug 2021 08:17 PM IST
सार

झांसी पुलिस ने महिला हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। महिला के प्रेमी और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में जांच जारी है। 

विज्ञापन

विस्तार

झांसी के थाना प्रेमनगर में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महिला के प्रेमी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। 
विज्ञापन


प्रेमनगर इलाके के ग्राम सैंयर में 25 अगस्त की शाम हरीमोहन यादव की पुत्री प्रियंका यादव का शव मिला था। युवती पिछले दो-तीन दिनों से लापता थी। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि युवती के रक्सा थाना इलाके के अमरपुर निवासी नरेंद्र पाल से संबंध थे। 
विज्ञापन


दोनों की शादी हो चुकी थी, बावजूद दोनों के आपस में संबंध थे। लेकिन, कुछ समय बाद नरेंद्र पाल युवती से दूरी बनाने लगा। जबकि प्रियंका नरेंद्र पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी। दोनों में इसको लेकर कहासुनी होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर नरेंद्र ने रक्सा निवासी वल्लन कुशवाहा और ग्राम सैंयर निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा के साथ मिलकर युवती को मारने की साजिश रची। 23 व 24 अगस्त की मध्य रात्रि नरेंद्र ने प्रियंका को पहाड़ी पर बुलाया और वल्लन व धर्मेंद्र के सहयोग से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed