फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lover couple commits suicide in jhansi Of Uttar Pradesh

झांसी में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या: एक साल बड़ी थी प्रेमिका, लड़के को लेकर भी बड़ा खुलासा

Wed, 08 Jun 2022 12:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Jun 2022 12:35 PM IST
सार

झांसी के बल्लमपुर में प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। काफी समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन अब लड़के की शादी होने वाली थी। 

विज्ञापन
lover couple commits suicide in jhansi Of Uttar Pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बुधवार सुबह एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। लड़की प्रेमी से करीब एक साल बड़ी थी और दोनों काफी समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। आज यानी बुधवार को शादी के लिए प्रेमी को देखने वाले आ रहे थे। इसी से आहत दोनों प्रेमी जोड़े ने जान दी है। दोनों के शव मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर में रखवाए गए हैं। दोपहर बाद उनके पोस्टमार्टम होंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


आस पड़ोस में रहते थे दोनों
जनपद के बल्लमपुर निवासी सोनू पाल (17) मुनीम पाल पिता के साथ काम करता था। उसके पड़ोस में करिश्मा (18) नाम की लड़की रहती थी। पड़ोसी होने के नाते दोनों की जान पहचान थी और कुछ समय पहले ये जान पहचान प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन अब लड़के की शादी होने वाली थी। इसकी तैयारी चल रही थी। इसको लेकर दोनों खफा थे।
विज्ञापन


रात को ही लापता हो गए थे दोनों
प्रेम नगर थाना प्रभारी संजय शुल्का ने बताया कि सोनू पाल और करिश्मा मंगलवार रात को अपने-अपने घर से भागकर आए थे। इसके बाद दोनों बल्लमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे और बुधवार सुबह दोनों ट्रेन के आगे कूद गए। सोनू पाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करिश्मा घायल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका एक पैर कट गया था। रेलवे पटरी किनारे कूड़ा बीनने वालों ने घायल को कहारते हुए देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां करिश्मा को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या की है। दोपहर बाद शव के पोस्टमार्टम कराए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed