फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Love could not come out openly

खुल कर सामने नहीं आ सका प्रेम

Mon, 15 Feb 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Love could not come out openly
झांसी। वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़ों ने एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान पार्क, रेस्टोरेंट पर युवाओं की भीड़ कम दिखी। वहीं, कई जगहों पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रेमी युगलों को पकड़ लिया। लेकिन पुलिस की सर्तकता की वजह से हंगामा नहीं हो सका।
विज्ञापन


एक सप्ताह से चले आ रहे वेलेंटाईन वीक को तो सभी प्रेमी युगलों ने पूरे जोश के साथ मनाया। लेकिन रविवार को प्रेमी जोड़ों ने लुक-छिप कर प्यार का इजहार किया। दिन भर पार्कों और रेस्टोरेंट आदि स्थानों पर कुछ जोड़े तो दिखे, मगर उनमें प्यार की ताकत कम और समाज की नजरों से बचने का भय ज्यादा दिखा।
विज्ञापन


रानी लक्ष्मीबाई पार्क व पंचतंत्र पार्क में कुछ जोड़े मिले, मगर पुलिस की सतर्कता के चलते विरोध करने वाले युवा हंगामा नहीं कर सके। किले पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महानगर संयोजक अनूप करौसिया के नेतृत्व में वाहनों पर सवार होकर रैली निकाली। इस दौरान सभी कार्यकर्ता भगवा झंडा लेकर व सिर पर भगवा पट्टी बांध कर चल रहे थे। वेलेंटाइन डे विरोधी नारेबाजी भी की गई और इलाइट चौराहे पर आकर प्रेम का इजहार करने वाले कार्ड को विरोध स्वरूप जलाया गया।

वक्ताओं ने वेलेंटाइन डे को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया और इस पाश्चात्य संस्कृति का विरोध किया। इस मौके पर हेमंत राय, सनी वर्मा, हनुमान दास महाराज, सुधीर गोस्वामी, अनिल प्रजापति, रोहित बजरंगी, विकास अवस्थी, पुनीत यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

सोशल मीडिया पर जोर-शोर से मना वेलेंटाइन डे
समाज की नजरों में आने की बजाए वेलेंटाइन डे पर प्रेमी युगलों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का जमकर इजहार किया। फेसबुक, व्हाट्सऐप आदि पर चैटिंग की गई और प्यार के सिंबल पोस्ट कर प्यार जताया गया। पाश्चात्य संस्कृति से लबरेज इस प्रेम पर्व को युवाओं ने अंगीकार तो किया, मगर खुलकर इजहार नहीं कर सके। इसमें उनकी मददगार बनी सोशल मीडिया।

रेस्टोरेंट व पार्क भी रहे सुनसान
प्यार की पींगे साल भर बढ़ाने के बाद आज जब वेलेंटाइन डे आया तो प्रेमियों ने घर से निकलना भी मुनासिब नहीं समझा। रेस्टोरेंट व होटलों में विशेष तैयारियां की गई थीं। इसके बावजूद समाज की नजरों से बचने वाले युगलों ने यहां जाना उचित नहीं समझा। यही कारण रहा कि रेस्टोरेंट व पार्कों में भी प्रतिदिन की बजाए सुनसान नजारा था।


अलग अंदाज में मनाया वेलेंटाइन डे
जेसीआई झांसी ग्रेटर जेसीज संस्था ने अध्यक्ष पवन अग्रवाल व विंग अध्यक्ष रिचा अग्रवाल की संयुक्त अध्यक्षता में वृद्ध आश्रम हंसारी जाकर 35 बेसहारा वृद्ध महिलाओं को मिष्ठान व दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरित कर वेलेंटाइन डे मनाया। इस मौके पर जितेंद्र पुंशी, वैशाली, डॉ. विजय अग्रवाल, हिना पमनानी, मनोज, अतुल, दिलीप दासानी, श्रुति, ममता, सीमा, स्वाती, दीपा, आदि उपस्थित रहे। सचिव मनोज अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed