{"_id":"6910fe6f9d92bf26bb059ea4","slug":"loudspeakers-found-above-standard-at-70-locations-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-676570-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 70 स्थानों पर मानक से अधिक मिले लाउड स्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 70 स्थानों पर मानक से अधिक मिले लाउड स्पीकर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। धार्मिक स्थलों पर मानक के विपरीत लगे लाउड स्पीकरों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान कुल 187 धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों की चेकिंग की गई। इसमें से 70 स्थानों पर मानक के विपरीत लाउड स्पीकर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाए गए थे। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों में लाउड स्पीकर के इस्तेमाल को लेकर कड़ाई की जा रही है। सरकार के निर्देश के बाद झांसी में भी आठ नवंबर से इसके खिलाफ सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। सबसे अधिक मऊरानीपुर में 23 स्थानों पर चेकिंग की गई। यहां पांच ध्वनि विस्तारक उतरवाए गए। इसी तरह, कोतवाली में 16, नवाबाद में 10, सीपरी बाजार में 18, प्रेमनगर में 14, सदर बाजार में 14, रक्सा में एक, चिरगांव में 17 जगहों पर चेकिंग हुई। सबसे अधिक कोतवाली इलाके से 19, नवाबाद से 12, सीपरी बाजार से 9 एवं प्रेमनगर इलाके से 7 लाउड स्पीकर उतरवाए गए।
00
तीन दिनी अभियान जनपद के सभी थानों में एक साथ चलाया गया। इस दौरान कुल 70 स्थानों पर मानक के विपरीत लाउडस्पीकर की संख्या मिली। इनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ 43 ध्वनि विस्तारक यंत्र की आवाज कम कराई गई। आगे भी इसकी निगरानी रखी जाएगी। - बीबी जीटीएस मूर्ति, एसएसपी