{"_id":"4ac6164e8d559e720e27b56fadbd96fd","slug":"losses-will-salvage-shining-plan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटे से उबारेगी ‘उदय’ योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटे से उबारेगी ‘उदय’ योजना
ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। केंद्र सरकार अगले वित्तीय सत्र में उज्ज्वल डिस्कॉम इंश्योरेंस (उदय) लेकर आ रही है। इस योजना के तहत घाटे में चल रहे उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन को उबारने का काम किया जाएगा। योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को पूरी तरह बिजली देकर राजस्व प्राप्त किया जाएगा।
प्रदेश सरकार अरबों के विद्युत घाटे में चलने के बाद भी वर्ष 2016 से शहरी क्षेत्रों को 22 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली देने का दावा कर रही हैं। घाटे का प्रमुख कारण दी गई बिजली के बदले उतना ही राजस्व न मिल पाना है। इसमें सबसे बड़ी वजह लाइन लॉस व चोरी का न रुक पाना है।
इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए केंद्र सरकार यह योजना लाई है, ताकि हर घर को बिजली मिल सके। जैसे कि वर्तमान में केंद्र सरकार की स्काडा योजना के अंतर्गत एक दर्जन से अधिक शहरों में विद्युत ढांचे को दुरुस्त किया जा रहा है। इनमें झांसी भी शामिल है, यहां 237 करोड़ के बजट से काम चल रहा है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार अब आगामी सत्र 2016-17 में उज्ज्वल डिस्कॉम इंश्योरेंस योजना लेकर आ रही है। यह योजना उत्तर प्रदेश की तरह घाटे में चल रहे हरियाणा, राजस्थान व तमिलनाडु में भी लागू होगी। योजना को लेकर प्रदेश की सभी विद्युत वितरण कंपनियों को निर्देशित किया गया है। उक्त योजना से मिलने वाले बजट से विद्युत वितरण के हर क्षेत्र में ढांचे को दुरुस्त किया जाएगा।